पीएम मोदी ने एक्स पर बनाया नया रिकॉर्ड, CM साय ने सोशल मीडिया पर लिखा- 100 मिलियन पार, मोदी का परिवार…”वसुधैव कुटुम्बकम्”
PM Modi X Followers : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया साइट पर फॉलोवर्स (PM Modi X Followers) की संख्या 100 मिलियन हो गयी है. बताते चलें कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले राजनेताओ में से एक हैं. पीएम मोदी की दुनिया भर में लोकप्रियता रही है. तमाम सोशल मीडिया साइट पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं. पीएम मोदी एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं.
पीएम मोदी ने पोस्ट कर दी जानकारी
इस जीवंत माध्यम पर आकर और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ को संजोकर खुश हूं.
यह भी पढ़े :- कोशिशें लाई रंग, छत्तीसगढ़ में टूटे मलेरिया के डंक, पॉजिविटी रेट 4.60 से घटकर अब 0.51 प्रतिशत
इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स (PM Modi X Followers) वाले राजनेताओं में से एक हैं. प्रधानमंत्री मोदी जी की दुनिया भर में लोकप्रियता अद्वितीय है. तमाम सोशल मीडिया साइट्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के 100 मिलियन फॉलोवर्स होने पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा- ‘100 मिलियन पार, मोदी का परिवार “वसुधैव कुटुम्बकम्”.
देखें CM साय का ट्वीट




