जम्मू-कश्मीर के DGP को तुरंत बर्खास्त करे केंद्र सरकार: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती

PDP Chief Mehbooba Mufti: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना के 5 जवानों ने अपनी जान गंवाई है। इसे लेकर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि DGP को बर्खास्त कर देना चाहिए, क्योंकि पिछले 32 महीनों में लगभग 50 जवानों की जान जा चुकी है। मौजूदा DGP राजनीतिक तौर पर चीजों को ठीक करने में लगे हैं। उनका काम PDP को तोड़ना, लोगों और पत्रकारों को परेशान करना समेत लोगों को धमकाना है। वे ज्यादातर लोगों पर यूएपीए लगाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। हमें यहां फिक्सर की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें:- Jai Jagannath: भगवान जगन्नाथ के जयकारे से गूंज उठा गरियाबंद, बहुड़ा यात्रा के साथ मौसीबाड़ी से लौटे प्रभु, भक्तों ने खींचा रथ
PDP प्रमुख ने कहा कि हमें एक DGP की जरूरत है। हमारे पास पहले भी दूसरे राज्यों के DGP रहे हैं, जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। किसी ने भी साम्प्रदायिक आधार पर काम नहीं किया, जैसा कि अब किया जा रहा है। जब से ये DGP आए हैं तब से ज्यादा जाने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह को इस पर ध्यान देना चाहिए। वहीं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। (PDP Chief Mehbooba Mufti)
जम्मू-कश्मीर की स्थिति जर्जर: राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि लगातार हो रहे ये आतंकी हमले जम्मू-कश्मीर की जर्जर स्थिति बयान कर रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों का खामियाज़ा हमारे जवान और उनके परिवार भुगत रहे हैं। हर देशभक्त भारतीय की यह मांग है कि सरकार बार-बार हो रही सुरक्षा चूकों की पूरी जवाबदेही ले कर देश और जवानों के गुनहगारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। दुख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कि डोडा जिले में हमारी सेना के जवानों और जेकेपी कर्मियों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। (PDP Chief Mehbooba Mufti)
सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं: रक्षा मंत्री
उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि। शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे और आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नापाक मंसूबों को विफल कर देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उरार बग्गी, डोडा में आतंकवाद विरोधी अभियान में हमारे बहादुर और साहसी भारतीय सेना के जवानों की शहादत से बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्र हमारे उन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। (PDP Chief Mehbooba Mufti)
आतंकवाद विरोधी अभियान जारी: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने कहा कि जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है और हमारे सैनिक आतंकवाद को खत्म करने और क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारतीय सेना ने कहा कि COAS जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के सभी अधिकारी उन बहादुर जवानों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने डोडा में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी, ताकि क्षेत्र में शांति सुनिश्चित हो सके। भारतीय सेना इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में डोडा जिले के डेसा क्षेत्र में सशस्त्र मुठभेड़ की खबरों से बहुत परेशान हूं। (PDP Chief Mehbooba Mufti)
PM मोदी के नेतृत्व में हम मजबूती के साथ खड़े हैं: चौधरी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे बहादुरों की शहादत पर शोक व्यक्त करने और निंदा करने के लिए शब्द कम हैं। हम सभी मिलकर दुश्मन के नापाक मंसूबों को हराएं और, शांति और सद्भाव बनाए रखें जिसके लिए डोडा हमेशा से जाना जाता है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हम सब इस खबर से दुखी है। कांग्रेस सेना के शौर्य पर प्रश्न चिह्न खड़ा करते हैं, लेकिन हमारे जवान शहीद हुए हैं तो हम सब दुखी हैं, लेकिन दहशतगर्द बचेंगे नहीं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ये अत्यंत दुखद है। आतंकवादी इस तरह हमला कर रहे हैं, लेकिन PM मोदी के नेतृत्व में हम मजबूती के साथ खड़े हैं। जैसे हमेशा देश खड़ा रहा है और बड़ा संदेश देता रहा है। वहीं हम करके दिखाएंगे और आतंकवाद जैसे ताकतों को दबाकर रखा जाएगा। (PDP Chief Mehbooba Mufti)



