गौ तस्करी को लेकर साय सरकार सख्त, डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा- छत्तीसगढ़ में अब गौ तस्करी संभव नहीं
Law on Cow Smuggling: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर गृह विभाग ने गौवंश और दुधारु पशुओं के अनाधिकृत परिवहन यानी तस्करी, वध और मांस की बिक्री जैसे घटनाओं की रोकथाम समेत संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में आदेश जारी किया है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि साय सरकार गौवंश के अवैध परिवहन पर सख्ती से निपट रही है। हमने सजा और जुर्माने का प्रावधान करके यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी इस कानून का उल्लंघन न कर सके। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- CM साय ने छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 तैयार करने युवा, कृषक, महिला और प्रबुद्धजनों से किया संवाद, पढ़ें पूरी खबर
उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में अब गौ तस्करी संभव नहीं और इसके लिए हमने प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय की है। डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि अवैध परिवहन पर सात साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह सिद्ध करना कि तस्करी नहीं हो रही है, अभियुक्त पर होगा। अपराध को संज्ञेय और गैर-जमानती बनाया गया है। डिप्टी CM ने कहा कि सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना गौवंश का परिवहन नहीं किया जा सकेगा। परिवहन के दौरान वाहन में फ्लेक्स लगाना होगा। तस्करी करने पर वाहन राजसात किया जाएगा और वाहन मालिक पर भी कार्रवाई होगी। (Law on Cow Smuggling)

नोडल अधिकारी की होगी नियुक्ति: डिप्टी CM
गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि इससे अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क किया जाएगा। राजपत्रित अधिकारी को उक्त घटनाओं की रोकथाम और पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। पुलिस के अधिकारी शिथिल या संलिप्त होने पर उन पर कठोर कार्रवाई होगी। आसूचना एकत्रित करना, जिले के सभी प्रकारों का अध्ययन करना और सभी आरोपियों की फिर समीक्षा समेत सतत निगरानी आवश्यक होगी। (Law on Cow Smuggling)
पुलिसकर्मियों पर भी हो सकती है कार्रवाई
डिप्टी CM ने कहा कि अगर नियम के खिलाफ परिवहन होना पाया जाता है तो जहां से परिवहन शुरू हुआ और जहां वाहन जब्त किया गया है, उस बीच के समस्त पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों के सर्विस बुक में नकारात्मक टीप अंकित की जाएगी और पांच से ज्यादा बार नकारात्मक टीप अंकित होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। अगर किसी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी की गौवंश के वध और गौवंश समेत दुधारू पशुओं की तस्करी (अवैध परिवहन) की कार्रवाई में किसी प्रकार की शिथिलता या संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (Law on Cow Smuggling)



