छत्तीसगढ़ में हिंसा का रास्ता छोड़ रहे नक्सली, 20 लाख के 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Sukma Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इस बीच सुकमा में सक्रिय 4 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है, जिसमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सरेंडर नक्सलियों पर 20 लाख का इनाम घोषित था। सुकमा SP किरण चव्हाण के मुताबिक कैलाश उर्फ कवासी देवा पर 8 लाख का इनाम घोषित था, जो नक्सल संगठन में कंपनी नंबर-10 में डिप्टी कमांडर पद पर काम कर रहा था। वहीं दो नक्सली पर 5-5 लाख और एक पर दो लाख का इनामी घोषित था, जो कई बड़े वारदातों में शामिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार हिंसा मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार, भीम रेजीमेंट का संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल
बता दें कि अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नए सुरक्षा कैंप खुले जा रहे हैं, जो नक्सलियों के सरेंडर करने का भी एक बड़ा कारण है। 27 जून को भी सुकमा में सक्रिय हार्डकोर समेत 4 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया था। छत्तीसगढ़ शासन की ‘नक्सलवाद उन्मूलन नीति’ और ‘नियद नेल्लानार योजना’ से प्रभावित होकर नक्सलियों ने हथियार डाले थे। वहीं दंतेवाड़ा में 5 इनामी समेत 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनमें से 5 पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर DIG CRPF विकास कठेरिया और एसपी गौरव रॉय के सामने सरेंडर किया था, जिनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल है। सभी नक्सली भैरमगढ़, इंद्रावती और कटेकल्याण आमदई एरिया कमेटी में सक्रिय थे, जो नक्सली बंद के दौरान रोड खोदने, पेड़ काटने और बैनर-पोस्टर लगाने जैसी घटनाओं में शामिल थे। (Sukma Naxalite Surrender)
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने दी थी चेतावनी
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कांकेर से नक्सलियों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करेंगे। शाह ने कहा कि भाजपा ने देश के कई राज्यों से नक्सलवाद का खात्मा कर चुकी है। दो से तीन सालों में छत्तीसगढ़ से भी नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। गृहमंत्री शाह ने नक्सलियों को दो टूक कहा था कि बचे हुए नक्सली सरेंडर कर दो वरना लड़ाई का परिणाम आप जानते हो। केंद्रीय गृहमंत्री के भाषण का असर भी छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। जवान लगातार नक्सलियों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। (Sukma Naxalite Surrender)



