Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

धमतरी : कुरूद के वरिष्ठ पत्रकार प्रेमलाल साहू की धर्मपत्नी हीराबाई साहू का निधन

कुरूद : धमतरी जिले के कुरूद निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम लाल साहू की धर्मपत्नी श्रीमती हीरा बाई साहू का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे प्रेस क्लब कुरूद के पूर्व अध्यक्ष गणेश साहू की माता, प्रतीक साहू, अंजली साहू की दादी व मगरलोड के पत्रकार नीलम साहू की नानी थी।

वे क्षेत्र में अपने मधुर व्यवहार व सादगी से जीवन यापन करने वाली महिला के रूप में प्रसिद्ध थी। कुछ समय से अस्वस्थ थी। आज रात्रि 9:30 बजे उन्होंने अपने निवास में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 27 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे निजनिवास स्थान भोईपारा कुरूद से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। उनके निधन की ख़बर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

अनमोल न्यूज24 परिवार की ओर से पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित हैं। श्रीहरि भगवान से प्रार्थना करते हैं, उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे व शोकाकुल परिवार को इन दुःखद घड़ी में साहस प्रदान करें।

Back to top button
error: Content is protected !!