Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Shaheed Bharat Lal Sahu: मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण शहीद भरत लाल साहू चौक करने का लिया गया निर्णय

Shaheed Bharat Lal Sahu: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शहीद भरत लाल साहू की स्मृति को अक्षुण्ण रखते हुए मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण उनके नाम से शहीद भरत लाल साहू चौक करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें : Shaheed Bharat Lal Sahu: नम आंखों से शहीद भरत को दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान का किया गया अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि एसटीएफ के आरक्षक भरत लाल साहू 17 जुलाई को बीजापुर जिले के मंडीमरका के जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने की वजह से शहीद हो गए थे। शहीद श्री भरत लाल साहू रायपुर के मोवा बाजार के रहने वाले थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिपरिषद के सहयोगियों ने शहीद भरत लाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उनकी स्मृति में मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण शहीद भरत लाल साहू चौक किए जाने का निर्णय लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!