कल बालोद और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, गुरु पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल
CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानी 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद रायगढ़ जिले के बनोरा में श्री गुरु दर्शनम और कोसमनारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 10.35 बजे रवाना होकर 11.05 बजे बालोद जिले के बड़े जुंगेरा गांव पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें:- Guru Purnima Special: ज्ञान, बुद्धि और मार्गदर्शन का पर्व गुरु पूर्णिमा, गुरु ही सच्चा मार्गदर्शक
CM विष्णुदेव साय जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रायगढ़ जिले के महापल्ली गांव में स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे बनोरा गांव में श्री गुरु दर्शनम के बाद कोसमनारा जाएंगे। मुख्यमंत्री का कोसमनारा में दोपहर 3.30 बजे से शाम 4 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री इसके बाद ओपी जिंदल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से शाम 4.55 बजे रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड लौट आएंगे। (CM Sai Tour Program)
मुख्यमंत्री ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हो रहे इस आयोजन से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में फिर से एक बार शैक्षणिक वातावरण में उत्साह जगेगा। गुरू और शिष्य के बीच प्रगाढ़ संबंधों की परंपरा आगे बढ़ेगी। गुरू और शिष्य के बीच पवित्र रिश्ता बनेगा। इससे निश्चित रूप से राज्य में बच्चों के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। वहीं CM साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी है। (CM Sai Tour Program)
मार्गदर्शन के प्रति सम्मान: CM साय
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परंपरा रही है। इस दिन गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। (CM Sai Tour Program)



