Google Analytics —— Meta Pixel

NEET-UG Paper Leaked Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2 सॉल्वर भी CBI के हत्थे चढ़े

NEET-UG Paper Leaked Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को NEET-UG पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड और 2 एमबीबीएस स्टूडेंट्स को अरेस्ट किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एमबीबीएस के दोनों छात्र सॉल्वर के रूप में काम करते थे. इन दोनों की पहचान कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार के रूप में हुई है और दोनों ही भरतपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।

यह भी पढ़ें:- Guru Purnima Special: ज्ञान, बुद्धि और मार्गदर्शन का पर्व गुरु पूर्णिमा, गुरु ही सच्चा मार्गदर्शक

अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी निगरानी ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET-UG Paper Leaked Case) के दिन हजारीबाग में सेकेंड ईयर के एमबीबीएस छात्र मंगलम बिश्नोई और फर्स्ट ईयर के मेडिकल छात्र दीपेंद्र कुमार शर्मा की मौजूदगी की पुष्टि की है. अफसरों का कहना है कि ये दोनों कथित तौर पर पंकज कुमार नामक इंजीनियर की ओर से चुराए गए पेपर के लिए सॉल्वर के रूप में काम कर रहे थे, जिसे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

19 जुलाई को भी अरेस्ट हुई थी मेडिकल की एक और छात्रा
इससे पहले शुक्रवार (19 जुलाई 2024) को सीबीआई ने रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को कथित तौर पर सॉल्वर मॉड्यूल का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई की ओर से दो दिनों की विस्तृत पूछताछ के बाद कुमारी को हिरासत में लिया गया था।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट पेपर लीक सहित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है. NEET-UG का आयोजन NTA की ओर से सरकारी और निजी संस्थानों में MBBS, BDS, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए किया जाता है. इस साल यह परीक्षा 5 मई को 571 शहरों में 4,750 एग्जाम सेंटरों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे. इस परीक्षा में 23 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। (NEET-UG Paper Leaked Case)

Back to top button
error: Content is protected !!