सांसद बृजमोहन का बड़ा बयान कहा- नगरीय निकाय चुनाव के पहले 500 रुपये में मिलने लगेगा गैस सिलेंडर
CG Gas Cylinder In Rs 500 : रायपुर संसाद बृजमोहन अग्रवाल ने गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता को आगामी नगरीय निकाय चुनाव के पहले 500 रूपये में गैस सिलेंडर मिलने लगेगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके नाम पर गैस का कनेक्शन है. आज राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा में आयोजित मतदाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने यह बात कही है।
यह भी पढ़ें:- Guru Purnima Special: ज्ञान, बुद्धि और मार्गदर्शन का पर्व गुरु पूर्णिमा, गुरु ही सच्चा मार्गदर्शक
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने वादा किया था कि हम 500 रुपए में गैस सिलेंडर (CG Gas Cylinder In Rs 500) देंगे. इसके साथ ही लोगों को अन्य भी गारंटी दी थी. इनमें से कुछ वादों को सरकार ने पूरा भी किया है, लेकिन चुनाव के छह महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजुद सबसे अहम वादों में से एक 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा अब तक पुरा नहीं हो सका है. ऐसे में सस्ते सिलेंडर को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार 10 जुलाई को रायपुर में बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी, उस वक्त भी सीएम विष्णु देव साय ने बीजेपी कार्यकर्तों को संबोधित करते हुए कहा था कि हम छत्तीसगढ़ में जल्द ही लोगों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर (CG Gas Cylinder In Rs 500) देंगे. हालांकि सीएम विष्णु देव साय ने इसे लेकर कोई निश्चित तारीख तय नहीं बताई थी, लेकिन इतना जरूर कहा था कि हम जल्द देंगे. इस बीच अब सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के पहले 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात कही है।



