मलेरिया और डायरिया पीड़ितों से मिले कलेक्टर, झाड़ फूंक और झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर से बचने की सलाह

Bilaspur Collector Avnish Sharan: बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा। उनका अच्छे से देखरेख और इलाज करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए। उन्होंने यहां मलेरिया और डायरिया के मरीजों के लिए बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में मलेरिया और डायरिया प्रभावित मरीजों के लिए आपात स्थिति में 15 ICU के बेड और 20 सामान्य बेड बढ़ाया जाए। इसी तरह सिम्स में 10 ICU बेड बढ़ाने कहा।
यह भी पढ़ें:- मलेरिया और डायरिया पीड़ितों से मिले कलेक्टर, झाड़ फूंक और झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर से बचने की सलाह
कलेक्टर अवनीश शरण ने मरीजों की बेहतर निगरानी और इलाज के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को समझाइश दी गई है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य की समस्या होने पर झाड़-फूंक या झोलाछाप डॉक्टर से इलाज न कराकर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज कराएं। उन्होंने प्रभावित गांवों में जनचौपाल लगाकर लोगों में जागरूकता फैलाने को कहा है ताकि वर्षा जनित बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने निर्देशित किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वर्षाकाल में जलजनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करें और संक्रमण की जानकारी मिलने पर त्वरित स्वास्थ्य शिविर लगाकर इलाज करना सुनिष्चित करें। (Bilaspur Collector Avnish Sharan)
कलेक्टर ने जिले में डायरिया के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए जनचौपाल और क्षेत्र भ्रमण के निर्देश पर जिला प्रशासन, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदनपुर में स्वास्थ्य चौपाल लगाया। टीम ने गली कूचों का भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। जिसमें ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छ जल सहित खान-पान की जानकारी दी गई। इस दौरान पानी उबाल कर पीना है – डायरिया को दूर करना है का स्लोगन भी दिया गया। गांव में मितानिनों और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जागरूक किया जाकर ओआरएस और दवाई का वितरण किया जा रहा है। (Bilaspur Collector Avnish Sharan)

पीएचई विभाग द्वारा स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए टंकी की सफाई कराकर सभी बोर को क्लोरिन डाला गया। नालियों की सफाई समेत ब्लीचिंग छिड़काव भी कराया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी गांवों में हर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मौसमी बीमारियों जैसे डायारिया मलेरिया के प्रति आम जन को जागरूक करने के लिए जनचौपाल आयोजित किया जा रहा है। चौपाल में हाथ धुलाई ,स्वास्थ्य परीक्षण , दवा वितरण और जनजागरुकता का कार्य किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिला और मितानिन द्वारा घर-घर जाकर मौसमी बीमारी के लक्षण और रोकथाम के उपाय से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। (Bilaspur Collector Avnish Sharan)
कवर्धा में चलाया जा रहा अभियान
सार्वजनिक स्थान मंदिर तालाब ,सड़क ,चौक चौराहों ,गली ,नाली की सफाई रंगमंच सार्वजनिक भवन शाला परिसर आदि में स्वच्छता दीदियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों के माध्यम से सामूहिक श्रमदान कर साफ सफाई का कार्य और कचरा संग्रहण किया जा रहा है। कवर्धा कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर कबीरधाम जिले में उल्टी दस्त से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के ग्रामों में उल्टी दस्त से बचाव के लिए दीवाल लेखन कार्य काराया गया है। (Bilaspur Collector Avnish Sharan)

कबीरधाम जिले के सभी विकासखंडों के ग्राम पंचायत और उनके आश्रित गांवों में संचालित सभी जल स्त्रोतों को क्लोरिनेशन करने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामों में अभियान चलाकर सभी घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य भी कर रही है। लक्षण पाए जाने पर इसके त्वरित इलाज भी शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही दीवार लेखन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी स्वास्थ्य के प्रति सावधानी सहित बीमारी होने पर क्या उपाय करना चाहिए इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। (Bilaspur Collector Avnish Sharan)




