झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई जारी, एक दिन में 4 क्लिनिक सील, पढ़ें पूरी खबर

Action on Quack Doctors: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य मामलों को लेकर लगातार सतकर्ता बरती जा रही है। साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है। इस बीच बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर 4 झोलाझाप डॉक्टरों की क्लिनिक सील कर दी गई है। दरअसल, कोटा ब्लॉक मुख्यालय में देर रात दो और अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई। साथ ही जांच के बाद दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया। इसमें कोटा में संचालित विश्वास क्लीनिक और दूसरा मरावी क्लीनिक है।
यह भी पढ़ें:- आयुष्मान कार्ड का गलत उपयोग करने वाले 48 अस्पतालों पर एक्शन, 11 पर लगाया गया जुर्माना
मरावी क्लीनिक का संचालक देवशंकर मरावी है, जो कि कोटा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्लर्क पद पर कार्यरत है। कल दिन में गुप्ता क्लीनिक और चिरंजीत विश्वास क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। कोटा SDM युगल किशोर उर्वशा के नेतृत्व में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की। कोटा में गुरुद्वारा के पीछे में संचालित मरावी क्लिनिक और महाशक्ति चौक में संचालित विश्वास क्लिनिक की जांच की गई। (Action on Quack Doctors)
स्वास्थ्य विभाग का एक क्लर्क चला रहा था क्लीनिक
दोनों ही क्लिनिक में भारी मात्रा में एलोपैथी दवाइयां और इंजेक्शन पाया गया। मौके पर जांच के दौरान मरीजों की लंबी कतार देखी गई। विश्वास क्लिनिक में इलाज कराने आए धनरास के ग्रामीण विशंभर सिंह को कुल 713 रुपए की दवाई देकर कुल 1300 रुपए वसूला गया, जिसे तहसीलदार ने वापस कराया। इसी तरह मरावी क्लिनिक के संचालक और स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क देवशंकर मरावी के द्वारा भी भारी मात्रा में एलोपैथी दवाइयां रखकर इलाज किया जा रहा था। बिना डिग्री के इलाज और भारी मात्रा में भंडारित एलोपैथी दवाइयों और इंजेक्शन के कारण दोनों क्लीनिक को तहसीलदार ने सील कर दिया। यह पूरी कार्रवाई कोटा तहसीलदार और कोटवारों की संयुक्त टीम ने देर रात की है। (Action on Quack Doctors)



