Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, हंगामेदार होगा पूरा सत्र

Chhattisgarh Monsoon Session: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र की आज यानी 22 जुलाई से शुरुआत हो रही है, जो 26 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान कुछ विधेयक पेश किए जाएंगे। साथ ही अन्य शासकिय कार्य सम्पादित किए जाएंगे। इस सत्र में कुल पांच बैठक होगी। इसके लिए 50 से ज्यादा ध्यानाकर्षण लग चुके हैं। इस सत्र में बलौदाबाजार हिंसा, बिजली कटौती और दर में बढ़ोतरी, कानून व्यवस्था समेत 5 मुद्दों पर जोरदार हंगामे के आसार हैं। सत्र के दौरान करीब 965 तारांकित और अतारांकित सवाल लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- भारत को जानने के लिए अवधारणाओं से मुक्त नई सोच की जरूरत: PM नरेंद्र मोदी

कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरने की अलग रणनीति बनाई है। बैठकों में तय रणनीति के मुताबिक ही कांग्रेस के विधायक सरकार को घेरेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी हिंसक घटना है, जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस शुरू से ही साय सरकार पर हमलावर है, जिसे लेकर कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करने वाली है। (Chhattisgarh Monsoon Session)

हिंसा को लेकर आमने-सामने BJP-कांग्रेस

बलौदाबाजार की घटना को लेकर BJP और कांग्रेस एक-दूसरे के नेताओं पर हिंसा भड़काने समेत षड्यंत्र करने का आरोप लगाती रही हैं। ऐसे में सत्र के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के विधायक इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने नजर आएंगे। कांग्रेस सरकार से बाहर होने और विपक्ष में जाने के बाद से बिजली कटौती और बिल में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। बता दें कि कांग्रेस सरकार में जनता को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलता था, जो कांग्रेस सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक थी। वहीं 2023 विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन गई, जिसके बाद बिजली दरों में बढ़ोतरी हो गई। साथ ही बिजली कटौती की समस्या सामने आ रही है, जिसे लेकर कांग्रेस शुरू से ही साय सरकार पर हमलावर है। (Chhattisgarh Monsoon Session)

कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

वहीं कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरते नजर आएगी। कांग्रेस के नेता लगातार कह रहे हैं कि सरकार से कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है, जिसकी वजह से साय सरकार में क्राइम रेट तेजी से बढ़ा है। बीते छह महीने की सरकार में रेप, हत्या, लूट, चोरी और डकैती के मामले बढ़े हैं, जिसे सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है। कांग्रेस आरंग मॉब लिंचिंग, जगदलपुर के आदिवासी छात्र की रायपुर में हत्या, गोलीकांड, पैदल चेन स्नेचिंग समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरती नजर आएगी। हालांकि गृहमंत्री विजय शर्मा ने कानून व्यवस्था पर आंकड़ा जारी किया है। साथ ही कहा है कि अगर कांग्रेस के कार्यकाल में किसी का केस दर्ज नहीं हुआ है, और बचा है, तो उस पर भी मामला दर्ज किया जाएगा। (Chhattisgarh Monsoon Session)

Back to top button
error: Content is protected !!