Google Analytics —— Meta Pixel

भारत को जानने के लिए अवधारणाओं से मुक्त नई सोच की जरूरत: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi on Heritage: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन 46वीं विश्व धरोहर समिति की शुरुआत हुई। भारत में यह आयोजन पहली बार हो रहा है। सभी देशवासियों को इसकी विशेष खुशी है। बीते सालों में हम भारत की 350 से ज्यादा प्राचीन धरोहरों को वापस लाए हैं। प्राचीन धरोहरों का वापस आना वैश्विक उदारता और इतिहास के प्रति सम्मान के भाव को दिखाता है।

यह भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप का बाइडेन पर तंज, कहा- राष्ट्रपति पद के लिए नहीं थे उपयुक्त

PM मोदी ने कहा कि इस आयोजन में दुनिया के कोने-कोने से आए एक्सपर्ट्स ये अपने आप में इस समिट की समृद्धि को दर्शाता है। ये आयोजन भारत की उस धरती पर हो रहा है, जो विश्व की प्राचीनतम जीवंत सभ्यताओं में से एक है। भारत इतना प्राचीन है कि यहां वर्तमान का हर बिन्दु किसी न किसी गौरवशाली अतीत की गाथा कहता है। मुझे पता चला है कि पूर्वोत्तर के ऐतिहासिक मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का प्रस्ताव है। यह भारत का 43वां विश्व धरोहर स्थल होगा और पूर्वोत्तर भारत की पहली धरोहर होगी, जिसे सांस्कृतिक विश्व धरोहर का दर्जा दिया जाएगा। (PM Modi on Heritage)

भारत की विरासत सिर्फ एक इतिहास नहीं: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विरासत केवल एक इतिहास नहीं है, भारत की विरासत एक विज्ञान भी है। भारत की हेरिटेज में शीर्ष स्तरीय इंजीनियरिंग की एक गौरवशाली यात्रा के भी दर्शन होते हैं। भारत का इतिहास और भारतीय सभ्यता, ये सामान्य इतिहास बोध से कहीं ज्यादा प्राचीन और व्यापक हैं। 46वीं विश्व धरोहर समिति के माध्यम से भारत का पूरे विश्व को यही आह्वान है, आइए हम सब जुड़ें… – एक-दूसरे की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए। – मानव कल्याण की भावना के विस्तार के लिए। – अपनी हेरिटेज को संरक्षित करते हुए टूरिज्म बढ़ाने के लिए। – ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर बनाने के लिए। (PM Modi on Heritage)

‘विरासत पर गर्व’ का संकल्प: PM मोदी

उन्होंने कहा कि दुनिया ने वो दौर भी देखा है, जब विकास की दौड़ में विरासत को नजरअंदाज किया जाने लगा था, लेकिन आज का युग कहीं ज्यादा जागरूक है। भारत का तो विजन है- विकास भी, विरासत भी। बीते 10 सालों में भारत ने एक ओर आधुनिक विकास के नए आयाम छुए हैं। वहीं ‘विरासत पर गर्व’ का संकल्प भी लिया है। हमने विरासत के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। पिछले साल हमने G-20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की थी। शिखर सम्मेलन का विषय था एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। (PM Modi on Heritage)

हेरिटेज सेंटर के लिए 1 मिलियन डॉलर का कांट्रीब्यूशन: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने इसकी प्रेरणा वसुधैव कुटुम्बकम के विचार से ली। भारत खाद्य और जल संकट की चुनौतियों का सामना करने के लिए बाजरे को बढ़ावा दे रहा है। भारत, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर के लिए 1 मिलियन डॉलर का कांट्रीब्यूशन करेगा। ये ग्राउंड कैपेसिटी बिल्डिंग, टेक्निकल असिस्टेंट और वर्ल्ड हेरिटेज साइट के कंजरवेशन में प्रयोग होगा। विशेष रूप से ये पैसा ग्लोबल साउथ के देशों को काम आएगा। (PM Modi on Heritage)

Back to top button
error: Content is protected !!