Chhattisgarh : उफनते नाले को पार कर रही कार बही, छह युवक थे सवार
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बालोद से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बीती रात करीब साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच एक कार ग्राम बरही के नाले में गिर गई। कार में 6 लोग सवार थे। कार में सवार सभी 6 युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। कार में सवार सभी युवक सुरक्षित है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरही नाला की है।
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी छह युवक दुर्ग जिले के धनोरा के रहने वाले थे जो कि ग्राम बरही स्तिथ रिसोर्ट में आये हुए थे। रात में घर वापस लौटते समय जब युवक कार से बरही नाले के ऊपर से गुजर रहे थे। (Chhattisgarh News)
तभी बारिश के चलते बरही नाला उफान पर था। इसी दौरान कार तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। हालांकि घटना से कार में सवार सभी युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। सभी युवक सुरक्षित बताये जा रहे हैं। (Chhattisgarh News)
ऐसी ही एक बड़ी लापरवाही कबीरधाम जिले से सामने आई है. यहां उफनते नाले को पार करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली सहित बह गया. इस दौरान कुछ ट्रैक्टर सवार कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई और कुछ उसकी के साथ पानी में बह गए. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित निकाला गया. यह मामला कुकदुर थाना क्षेत्र के ढोलढली सेंदुरखार गांव का है.



