कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल, पुलिस का रूट चार्ट जारी

Raipur Route Chart: छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर आज (24 जुलाई) कांग्रेस प्रदर्शन करेगी, जिसमें सभी जिलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस बीच प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने रूट चार्ट जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक पंडरी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर आवाजाही सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी, जिसके चलते लोग डायवर्टेड रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे प्रदर्शन के कारण उन्हें समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:- आज विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस, स्कूल और मंडीगेट-मोवा रोड बंद
इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल
- बलौदाबाजार की ओर से रायपुर आने-जाने वाले DPS स्कूल के पास नहर मार्ग से बाराडेरा-रिंग रोड नंबर-3, राजूढाबा नेशनल हाईवे-तेलीबांधा थाने वाले रास्ते से रायपुर की ओर आ सकते हैं।
- आमासिवनी और सड्डू की ओर से आने-जाने वाले VIP टर्निंग-अशोका रतन के सामने- श्रीरामनगर ओवरब्रिज- शंकर नगर चौक होकर आ और जा सकते हैं। (Raipur Route Chart)
- मोवा और दलदल सिवनी की ओर से शहर की ओर आने-जाने वाले लोग मोवा ओवरब्रिज- अवंति बाई चौक- क्रिस्टल ऑर्किड रोड- शंकर नगर चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।
- पंडरी और देवेंद्र नगर की ओर से मोवा या दलदल सिवनी आने-जाने वाले देवेंद्र नगर-मंडी चौक-कांपा रेलवे क्रॉसिंग-ओवरब्रिज सर्विस रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन रूटों को किया गया डायवर्ट
- पंडरी कपड़ा मार्केट तिराहे से मंडी गेट की ओर जाने वाली सड़क बाधित रहेगी।
- अवंति बाई चौक से मंडी गेट-पंडरी की ओर रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा।
- मंडी गेट चौक से मेन रोड पंडरी की ओर रास्ता भी पूरी तरह बंद रहेगा। (Raipur Route Chart)
- ज्ञानगंगा तिराहा, बरौदा और विधानसभा ब्रिज के नीचे से डायवर्सन कर विधानसभा चौक की ओर आवागमन बंद रहेगा।
वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अलग-अलग जिले से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों के पार्किंग के लिए पंडरी पुराना बस स्टैंड को निर्धारित किया गया है। ऐसे में कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ता जारी मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैं। बिलासपुर की ओर से आने-वाले कार्यकर्ता भनपुरी तिराहा से फाफाडीह चौक होकर मरहीमाता चौंक से पुराना बस स्टैंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। दुर्ग-राजनांदगांव की ओर से आने वाले कार्यकर्ता टाटीबंध चौक से जी.ई. रोड होकर कलेक्टोरेट चौक से मल्टीलेवल पार्किंग के किनारे ऑक्सिजोन रोड होकर खालसा स्कूल से पुराना बस स्टैंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। (Raipur Route Chart)
कार्यकर्ता अपना वाहन यहां कर सकते हैं पार्क
वहीं जगदलपुर-धमतरी-गरियाबंद की ओर से आने वाले कार्यकर्ता बोरियाकला के पास से एक्सप्रेस-वे मार्ग होकर पण्डरी एक्सप्रेस वे के नीचे से पुराना बस स्टैंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। महासमुंद की ओर से आने वाले कार्यकर्ता तेलीबांधा थाना के सामने से मरीन ड्राइव आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पण्डरी केनाल तिराहा से पुराना बस स्टैंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। बलौदाबाजार की ओर से आने वाले कार्यकर्ता सेमरिया डीपीएस स्कूल के सामने नहर मार्ग से नरदहा, बाराडेरा होकर पिरदा चौक रिंग रोड नम्बर-3, राजू ढ़ाबा से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 होकर तेलीबांधा थाना के सामने से मरीन ड्राइव आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पंडरी केनाल तिराहा से पुराना बस स्टैंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। (Raipur Route Chart)



