Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में खाद-बीज की कमी नहीं, किसानों के सहुलियत के मुताबिक हो रहा वितरण: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Agriculture Minister Netam: कृषि विकास और किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश के किसानों को अब तक 10 लाख 28 हजार मीट्रिक टन खाद जो लक्ष्य का 75 प्रतिशत वितरित हो चुका है। इसी तरह किसानों को 8 लाख 53 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 87 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल, पुलिस का रूट चार्ट जारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून के साथ शुरू हुए खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी निरंतर बढ़ते जा रहा है। राज्य में अब तक 34.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने 71 प्रतिशत में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को अलग-अलग प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। वितरित किए गए उर्वरक में 4 लाख 59 हजार 488 मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 70 हजार 735 मीट्रिक टन डीएपी, एक लाख 25 हजार मीट्रिक टन एनपीके, 35 हजार 16 मीट्रिक टन पोटाश और एक लाख 28 हजार 500 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट का वितरण शामिल है। (Agriculture Minister Netam)

13 लाख 68 हजार मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य

चालू खरीफ सीजन के लिए राज्य में सहकारिता और निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को 13 लाख 68 हजार मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरूद्ध अब तक 14 लाख 0.5 हजार मीट्रिक टन का भंडारण करा लिया गया है। भंडारण के विरूद्ध 10.28 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। किसानों को सुगमता पूर्वक खाद का वितरण सोसायटी और निजी विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खाद बीज वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। (Agriculture Minister Netam)

किसानों को 8.53 लाख क्विंटल बीज वितरित

प्रदेश के किसानों को चालू खरीफ सीजन में विभिन्न फसलों की बोनी के लिए सरकारी समितियों और निजी क्षेत्र के माध्यम से सुगमता के साथ प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में खरीफ की विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीज की कुल मांग 9 लाख 78 हजार क्विंटल है, इसके विरूद्ध 9 लाख 38 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज भंडारण किया जा चुका है, जो कि बीज मांग का 96 प्रतिशत है। किसानों को अब तक 8.53 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया गया है, जो मांग का 87 प्रतिशत है। (Agriculture Minister Netam)

Back to top button
error: Content is protected !!