Nepal Plane Crash: काठमांडू में टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश, 18 यात्रियों की मौत
Nepal Plane Crash : नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर जा रहा एक प्राइवेट एयरलाइन का प्लेन बुधवार (24 जुलाई) सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में चालक दल के सदस्य समेत कम से कम 19 लोग सवार थे। अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्लेन में लगी आग बुझा दी गई है।
यह भी पढ़ें:- बाहपानी हादसे में जान गंवाने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों ने देखी विधानसभा, विधायक बोहरा ने उठाया है परवरिश का जिम्मा
नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा एक निजी घरेलू एयरलाइन का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त (Nepal Plane Crash) हो गया, जिसमें 18 तकनीकी कर्मियों की मौत हो गई तथा पायलट घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सौर्य एयरलाइंस के विमान का पायलट हादसे में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है। पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल इलाज जारी है।
आंकड़ों के मुताबिक, नेपाल में औसतन हर साल एक विमान हादसा (Nepal Plane Crash) होता है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (24 जुलाई) को काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सौर्य एयरलाइन का एक प्लेन उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पोखरा जा रहे प्लेन में क्रू मेंबर्स सहित कुल 19 लोग सवार थे। इनमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। टेकऑफ के दौरान प्लेन रनवे से फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ है।
बता दे सौर्य एयरलाइंस एक घरेलू एयरलाइन है जिसके बेड़े में सिर्फ 3 विमान हैं। सभी बॉम्बार्डियर सीआरजे 200 हैं। प्रत्येक विमान की क्षमता 50 यात्रियों की है। हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। आग बुझाने और जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए फायर ब्रिगेड की टीम और सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्भाग्यपूर्ण सौर्य आर्लाइन्स फ्लाइट 9N-AME कुछ तकनीकी कर्मचारियों को भी ले जा रही थी।



