Chhattisgarh : मुख्यमंत्री जनदर्शन आज स्थगित, सीएम साय ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 में होंगे शामिल
Cm Jandarshan : प्रदेश में हर सप्ताह गुरूवार होने वाली सीएम जनदर्शन (Cm Jandarshan) कार्यक्रम को इस सप्ताह स्थगित कर दिया गया है. दरअसल इन दिनों विधानसभा सत्र में सीएम की व्यस्तता की वजह से इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया है. बता दें कि जनदर्शन कार्यक्रम 25 जुलाई को आयोजित होने वाला था, जिसे अब स्थगित (Cm Jandarshan) कर दिया गया है.
ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 25 जुलाई को नवा रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे. CM साय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे सुबह 10:20 बजे से 10:45 बजे तक ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री साय नवा रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे.
विधानसभा आवासीय परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 1.30 बजे रायपुर के विधानसभा आवासीय परिसर में होने वाले ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे.
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत होंगे. इस मौके पर समस्त विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे.



