Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : बारिश का कहर, खदानों में भरा पानी, कोयला उत्पादन प्रभावित, डूबे कई वाहन

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश केे कारण कोरबा के एसईसीएल की ओपन कास्ट मानिकपुर, दीपका, कुसमुंडा व गेवरा खदान में कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ है। खदान के फेस में कई जगह पानी जमा होने कारण उत्पादन में दिक्कत हो रही है। मेगा परियोजनाओं में ही रोज होने वाले कोयला उत्पादन में कई टन तक घटा है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री जनदर्शन आज स्थगित, सीएम साय ग्रीन स्टील अंतर्राष्ट्रीय समिट 2024 में होंगे शामिल

जिले में एसईसीएल की कुसमुंडा, गेवरा, दीपका व मानिकपुर ओपनकास्ट कोयला खदान संचालित हैं। 2 दिन से लगातार बारिश होते रही। इससे कोयला खदानों के फेस में पानी भर गया है। कुसमुंडा खदान में स्थिति ज्यादा खराब है। यहां फेस भरे पानी को निकालने के लिए लगाया गया मोटर भी डूब गया है। इस संबंध में जानकारी के लिए प्रबंधन के अधिकारी को मोबाइल फोन से संपर्क की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। माइंस में बारिश का पानी भरने से काम प्रभावित होने से अफसरों की चिंता भी बढ़ गई है। (Chhattisgarh News )

बारिश के कारण खदानों में मशीनों का संचालन सावधानी से करना पड़ रहा है। बारिश होने पर खदान में भारी वाहनों का आवागमन व मशीनों का संचालन मुश्किल हो जाता है। सड़क फिसलन भरी होने की वजह से डंपर के परिचालन में दिक्कत होती है। दुर्घटना की आंशका रहती है। बारिश होने पर ऑपरेटरों को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है, ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। (Chhattisgarh News )

छत्तीसगढ़ में अब तक 437.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 437.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 24 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1059.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 170.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 254.4 मिमी, बलरामपुर में 383.6 मिमी, जशपुर में 296.1 मिमी, कोरिया में 288.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 283.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 395.1 मिमी, बलौदाबाजार में 431.1 मिमी, गरियाबंद में 519.3 मिमी, महासमुंद में 360.4 मिमी, धमतरी में 531.4 मिमी, बिलासपुर में 396.6 मिमी, मुंगेली में 461.8 मिमी, रायगढ़ में 356.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 212.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 347.9 मिमी, सक्ती में 297.7 कोरबा में 454.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 421.8 मिमी, दुर्ग में 306.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 363.5 मिमी, राजनांदगांव में 526.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 515.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 343.3 मिमी, बालोद में 623.1 मिमी, बेमेतरा में 271.1 मिमी, बस्तर में 578.6 मिमी, कोण्डागांव में 474.8 मिमी, कांकेर में 586.3 मिमी, नारायणपुर में 572.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 588.8 मिमी और सुकमा जिले में 772.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!