Chhattisgarh Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session : मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। सत्र के आखिरी दिन आज खाद्य मंत्री और महिला बाल विकास मंत्री सवालों का जवाब देंगे। आज विधानसभा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी, नया राशन कार्ड, आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक अनाज, आंगनबाड़ी के खाली पद सहित कई अहम मुद्दों पर गरमागरम बहस हो सकती है।
महतारी वंदन योजना को लेकर भी आज सदन का रुख गरम हो सकता है। दरअसल महतारी वंदन योजना की राशि सभी महिलाओं को नहीं मिलने को लेकर कई बार कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। अब वो सदन (Chhattisgarh Assembly Monsoon Session) में भी इस मामले को उठायेगी। आपको बता दें मानसून सत्र में विपक्ष का रुख काफी कड़ा रहा है। हर दिन वो किसी ना किसी मुद्दे पर स्थगन लेकर आयी है। 24 जुलाई को तो कांग्रेस ने विधानसभा के घेराव की भी कोशिश की थी। (Chhattisgarh Assembly Monsoon Session)
यह भी पढ़ें:- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष, CM, डिप्टी CM, नेता प्रतिपक्ष और मंत्रियों ने किया पौधारोपण



