Chhattisgarh : रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, लोको पायलट हुआ घायल, कई गाड़ियां रद्द
Train Derailed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापुर में अंतागढ़ से रायपुर जा रही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से मुल्ला इलाके के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। जिससे यह ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। जैसे ही पेड़ पटरी से जा टकराया, वैसे ही पटरी उस जगह से उतर गई। इस घटना में ट्रेन चालक को चोट आई है और ट्रेन पटरी से उतर गई है। घटना की जानकारी के बाद रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर ट्रेन को वापस पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू में जुटी हुई है। (Train Derailed in Chhattisgarh)
यह भी पढ़े :- Balodabazar News: बलौदाबाजार में स्पंज आयरन प्लांट के विरोध में PIL दायर, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, पढ़ें पूरी खबर
2 दिन पहले बलौदबाजार में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर थे। सभी नदी-नाले उफान पर होने के चलते पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। बलौदाबाजार पुलिस ने लोगों को यहां तक नहीं आने की हिदायत भी दे दी है। साथ ही कहा गया है कि, पुल के ऊपर से पानी न भरा जाए।
यह भी पढ़े :- Kargil Vijay Diwas : पाकिस्तान ने इतिहास से कोई सबक नहीं सीखा, पीएम मोदी ने पड़ोसी देश को चेताया
जानकारी के मुताबिक, जिले के प्रमुख मार्ग पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। भाटापारा से सेमरिया होते हुए बिलासपुर मार्ग पर अलर्ट है। कसडोल से वाह्य बया होते हुए पिथौरा मार्ग पर पुलिस बल तैनात थे। पलारी से ग्राम अमेठी होते हुए सिरपुर मार्ग पर भी अलर्ट जारी था। (Train Derailed in Chhattisgarh)



