Google Analytics —— Meta Pixel

Heavy Rain Alert in Chhattisgarh : पदेश में अब तक 479.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert in Chhattisgarh : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 26 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1131.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 184.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़े :- CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में विस्फोट का मामला, विपक्ष ने किया वॉकआउट…

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 297.0 मिमी, बलरामपुर में 430.9 मिमी, जशपुर में 309.7 मिमी, कोरिया में 317.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 328.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 425.3 मिमी, बलौदाबाजार में 530.0 मिमी, गरियाबंद में 536.0 मिमी, महासमुंद में 381.5 मिमी, धमतरी में 556.1 मिमी, बिलासपुर में 448.3 मिमी, मुंगेली में 493.4 मिमी, रायगढ़ में 369.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 225.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 400.8 मिमी, सक्ती में 322.4 कोरबा में 552.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 454.2 मिमी, दुर्ग में 319.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 395.3 मिमी, राजनांदगांव में 567.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 589.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 378.4 मिमी, बालोद में 660.1 मिमी, बेमेतरा में 308.3 मिमी, बस्तर में 625.8 मिमी, कोण्डागांव में 525.4 मिमी, कांकेर में 656.4 मिमी, नारायणपुर में 640.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 664.5 मिमी और सुकमा जिले में 804.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई। (Heavy Rain Alert in Chhattisgarh)

आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 24घंटों के लिए रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद,दुर्ग, बालोद, कोरिया, बेमेतरा,कबीरधाम,बस्तर, दंतेवाड़ा,नारायणपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व कोरबा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं बिलासपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, कांकेर व बीजापुर जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश में मानसून की सक्रियता जारी रहेगी। इसके साथ ही सरगुजा संभाग में भारी वर्षा की भी संभावना बनी हुई है। (Heavy Rain Alert in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!