Google Analytics —— Meta Pixel

CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में विस्फोट का मामला, विपक्ष ने किया वॉकआउट…

CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन बेमेतरा के पिरदा में बारूद फैक्ट्री में हुए धमाके की गूंज रही। कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह शेषराज हरबंस ने इस मामले पर ध्यान आकर्षण पेश किया था। जिस पर विधायकों ने फैक्ट्री में सुरक्षा मापदंड का पालन नहीं होने पर सवाल उठाए। विपक्ष के इन सवालों के बाद मंत्री लखन लाल देवांगन ने सदन में अपने जवाब प्रस्तुत किए, जिससे असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वर्कआउट कर दिया।

यह भी पढ़े :- Balodabazar News: बलौदाबाजार में स्पंज आयरन प्लांट के विरोध में PIL दायर, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, पढ़ें पूरी खबर

दरअसल मंत्री लखन लाल देवांगन ने सदन को बताया कि “लगातार फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया है। पाई गई कमियों को दूर करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर इसके पालन हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करने भी कहा गया है। पिरदा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना की जांच की गई, जिसके बाद सभी निर्माण प्रक्रिया रोकने के लिए आदेश जारी किया गया था, जो अभी प्रभावशील है। प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया था। (CG VIDHANSABHA )

इधर कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने पूछा कि “क्या फैक्ट्री में सुरक्षा के पूरा इंतजाम थे ?” इसके जवाब में मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि 1991 से फैक्ट्री संचालित है, श्रमिक लंबे समय से कम कर रहे थे। उन्हें सभी जानकारी थी, मामले में दंडाधिकारी जांच की की जा रही है, इसलिए लाइसेंस निरस्त किया गया है।

मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, सरकार श्रमिकों के साथ है। फैक्ट्री प्रबंधन ने 35 लाख और सरकार ने 5 लख रुपए की सहायता उपलब्ध कराई है। सरकार किसी का बचाव नहीं कर रही है हम श्रमिकों के साथ हैं। (CG VIDHANSABHA )

Back to top button
error: Content is protected !!