Google Analytics —— Meta Pixel

Indian Railway : ट्रेन की बोगी में चाय गिरने से दो की मौत, तीन घायल, पढ़े पूरा मामला

Indian Railway : मध्य प्रदेश के सागर जिले के अंतर्गत आने वाले बीना से गुजर रही चलती पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में एक रेलवे वेंडर की लापरवाही 2 लोगों की मौत का कारण बन गई, जबकि 3 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन की जनरल बोगी में चाय बेचने आए वेंडर का चाय के थर्मस का ढक्कन खुलने से गर्म चाय नीचे बैठे यात्रियों पर गिर गई। घटना के बाद बोगी में अफरा – तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान हुई भगदड़ में 2 यात्री ट्रेन से कूद गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई है।

ट्रेन में भगदड़ , 2 की मौत 3 घायल
ट्रेन में भगदड़ , 2 की मौत 3 घायल

बताया जा रहा है कि गोरखपुर से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस सुबह करीब 6.30 बजे करोंदा स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इस समय एक वेंडर चाय बेचने के लिए आया, जिसने लापरवाही पूर्वक थर्मस को पकड़ा और उसका ढक्कन खुल गया। गर्म चाय जनरल कोच में नीचे सो रहे तीन यात्रियों के ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए। (Indian Railway)

यह भी पढ़े :- CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में विस्फोट का मामला, विपक्ष ने किया वॉकआउट…

ट्रेन से कूदने से दो की मौत
इस दौरान कोच के अंदर अफरा तरफी का माहौल हो गया, जिसमें मची भगदड़ के चलते 2 यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद गए। हालांकि, ट्रेन से नीचे गिरने पर दोनों के गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए बोगी में सवार यात्रियों ने वेंडर को पकड़कर ट्रेन के बीना स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। (Indian Railway)

Back to top button
error: Content is protected !!