Google Analytics —— Meta Pixel

Neet Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी सफलता, तालाब से बरामद किए 7 फोन

Neet Paper Leak : सीबीआई की टीम को नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। सीबीआई ने गोताखोरों की मदद लेकर तालाब से साथ मोबाइल बरामद किया है। सीबीआई की टीम ने सुदामडी और पाथरडीह पुलिस की मौजूदगी में सभी मोबाइल फोन अपने साथ ले गई। सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तालाब से मिले मोबाइल से ही लीक पेपर और उनके उत्तर परीक्षार्थियों तक पहुंचाए गए थे। अब मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर उसके डाटा को निकाला जाएगा।

यह भी पढ़े :- NITI Aayog Meeting : 5 मिनट भी बोलने नहीं दिया, नीति आयोग की बैठक से बाहर निकलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को धनबाद के कंबाइंड बिल्डिंग से पवन कुमार नामक युवक को पकड़ा। पवन और एक अन्य युवक के साथ सीबीआई की टीम झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह स्थित शहीद गुरुदास चटर्जी फुटबॉल मैदान के समीप भाट तालाब पहुंची। दोनों की निशानदेही पर स्थानीय गोताखारों की मदद से करीब 3 घंटे के प्रयास के बाद तालाब से एप्पल के दो आईफोन समेत 7 से अधिक टूटे हुए मोबाइल फोन को बरामद किया। सभी मोबाइल फोन को सीमेंट की बोरी में बांधक तालाब में फेंका गया था।

बता दें कि सीबीआई टीम ने मोबाइल बरामद होने पर स्थानीय गोताखोरों को पांच हजार रुपए का इनाम भी दिया। बता दें कि नीट पेपर लीक  (Neet Paper Leak ) मामले में इससे पहले भी सीबीआई की टीम झरिया में दबिश दे चुकी है। पेपर को सॉल्व करने के मामले में एम्स पटना के कई छात्रों को हिरासत में लिया गया था। (Neet Paper Leak )

Back to top button
error: Content is protected !!