Chhattisgarh : कुएं में उतरे एक-एक कर 3 लोग, नहीं लौटे वापस, जहरीली गैस से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर
रायपुर : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा जिले के नवागांव ब्लॉक के अंतर्गत कुएं की सफाई करने उतरे बुजुर्ग समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना ग्राम कुआं की है. यहां कुएं की सफाई करने आत्माराम साहू (55 वर्ष) नीचे उतरा. कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर गया।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू, इन शिकायतों का किया जाएगा तुरंत निवारण
आत्माराम को बचाने गांव के ही 2 लोग रामकुमार धु्रव (45 वर्ष) और राकेश साहू (25 वर्ष) रस्सी के सहारे कुएं में उतरे. लेकिन जहरीली गैस की जद में आने से उनकी की भी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद एडिशनल एसपी ज्योति सिंह, नवागढ़ थाना की पुलिस टीम और नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे मौके पर पहुंचे। (Chhattisgarh)
एडिशनल एसपी ज्योति सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि आत्माराम कुछ दिन पहले भी कुएं में उतरा था लेकिन वह सही सलामत बाहर आ गया था. लेकिन दूसरी बार में जहरीली गैस से उसकी मौत हो गई। (Chhattisgarh)



