PM मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के CM और डिप्टी CM के साथ की बैठक, सभी को दिए ये निर्देश

Chief Minister Council Meeting: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का 2 दिवसीय सम्मलेन नई दिल्ली में संपन्न हो गया। सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जब जनकल्याण के लिए समन्वित प्रयास के साथ काम करती है तो एक विकसित राष्ट्र का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल होगा। भारतीय जनता पार्टी के सुशासन कक्ष के समन्वयक विनय सहस्त्रबुद्धे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि विरासत का विकास और विरासत सृजन समेत विकसित भारत की परिकल्पना में विशेष महत्व रखते हैं।
यह भी पढ़ें:- सरगुजा दौरे पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें यह बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए। इस बैठक में प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। मु्ख्यमंत्री परिषद में भाजपा शासित राज्यों के सभी 13 मुख्यमंत्रियों और 15 उपमुख्यमंत्री शामिल हुए, जिसमें UP के CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, MP के CM मोहन यादव, राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी, गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी, असम के CM हिमंता बिस्व सरमा, अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू, मणिपुर के CM बिरेन सिंह, ओडिशा के CM मोहन चरण माझी, त्रिपुरा के CM माणिक साहा और महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस शामिल थे। (Chief Minister Council Meeting)

बता दें कि भाजपा मुख्यमंत्री परिषद का आयोजन समय-समय पर करती रहती है। इसके जरिए बीजेपी शासित राज्यों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की जाती है। राज्यों और केंद्र की योजनाओं की स्थिति जानी जाती है। 2024 में इस प्रकार की यह दूसरी बैठक थी। जानकारी के मुताबिक बैठक में पार्टी में चल रही अंदरूनी गुटबाजी और इस साल चार राज्यों- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। हालांकि इसका कोई अधिकारिक अपडेट नहीं आया है। लोकसभा चुनाव के बाद ये पहली बड़ी बैठक थी, जिसमें भाजपा के सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल हुए। (Chief Minister Council Meeting)




