खरोरा में शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत बाल केबिनेट एवं इको क्लब शपथ समारोह सम्पन्न
रमेश शर्मा, संवाददाता, अनमोल न्यूज24
खरोरा: शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 22 से 28 जुलाई तक मनाए जा रहे शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा में बाल केबिनेट एवं इको क्लब के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस आई थाना खरोरा पी आर साहू ने शपथ का महत्व बताते हुए छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए निर्भीकता से अपनी समस्याएं बताने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें:- सरगुजा दौरे पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
शिक्षाविद सदस्य एस के साहू ने छात्रों को स्व-अनुशासन अपनाने की सलाह दी, जबकि एस एम सी अध्यक्ष विजय शर्मा ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया।
सभी अतिथियों ने ‘मां के नाम एक पेड़’ मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत शाला परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था की प्रधान पाठक सुशीला वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रमेश कुमार वर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन सी एस साहू ने किया। इस अवसर पर शिक्षक जीरा पाध्याय, प्रीति वर्मा, दुर्गेश नंदिनी शर्मा, शारदा ग्वाल, सुब्रत वर्मा एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



