Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Liquor Scam Case : शराब घोटाले में ऐक्शन तेज, CBI ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Delhi Liquor Scam Case : कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने ऐक्शन तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने सोमवार को राउज ऐवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई (CBI) ने चार्जशीट ऐसे वक्त दायर की है जब जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है।

यह भी पढ़ें:- सरगुजा दौरे पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले (Delhi Liquor Scam Case) में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED ने 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 26 जून को CBI ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था.

CBI और ED ने अब आबकारी घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ जांच पूरी कर ली है. CBI ने पिछली सुनवाई में कोर्ट में बताया था कि रिश्वत लेने के बाद दिल्ली की आबकारी नीति  (Delhi Liquor Scam Case) के जरिए फायदा उठाने के लिए मन-मुताबिक बदलाव किया गया था. CBI ने पिछली सुनवाई में कोर्ट में कहा था कि हमारे पास पैसे का ट्रेल है. साथ ही पर्याप्त सबूत भी हैं. 

Back to top button
error: Content is protected !!