Road Accident : कावड़ियों से भरे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौके पर ही मौत, कई गंभीर
Road Accident : मध्य प्रदेश के मुरैना में एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 कांवड़ियों की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक कावड़िए घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:- सरगुजा दौरे पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि ये हादसा मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 देवरी गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार कावड़िए कांवड़ के लिए गंगाजल लेने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कांवड़ लेने के लिए ये लोग खड़ियाहार गांव से उत्तर प्रदेश के गंगा घाट सोरों जा रहे थे। उसी दौरान मुरैना में वह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है। (Road Accident)
यह भी पढ़े :- Delhi Liquor Scam Case : शराब घोटाले में ऐक्शन तेज, CBI ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर की चार्जशीट
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाइवे नंबर 44 पर स्थित देवरी गांव की है। कावड़िए एक ट्रैक्टर में सवार होकर खड़ियाहार गांव से उत्तर प्रदेश के गंगा घाट सोरों जा रहे थे। इसी दौरान देवरी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे टक्कर मार (Road Accident) दी। इस हादसे में दो कावड़ियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य दो ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।



