Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : केंद्रीय कृषि मंत्री से सीएम विष्‍णुदेव ने की भेंट, छत्तीसगढ़ में खेती से संबंधित कई मुद्दों हुई पर चर्चा

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों व राज्य की कृषि नीतियों और छत्तीसगढ़ के कृषि विकास पर विस्तृत चर्चा की। वहीं आज शाम तक उनके वापिस लौटने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- Delhi Liquor Scam Case : शराब घोटाले में ऐक्शन तेज, CBI ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर की चार्जशीट

उल्लेखनीय है कि, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य की प्रमुख योजनाओं,आम लोगों के शासन के प्रति फीडबैक और राजनीतिक घटनाक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। सीएम श्री साय ने छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं की सफलता को रेखांकित करते हुए बताया कि, राज्य सरकार ने महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों, किसानों, और नक्सल उन्मूलन के लिए कई महत्वपूर्ण पहल किए हैं। इसके कारण छत्तीसगढ़ को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में एक आदर्श राज्य बनाया है। (Chhattisgarh News)

सीएम साय ने अपनी रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की रणनीतियों की प्रभावशीलता का विशेष उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि, राज्य ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की भागीदारी को सुनिश्चित किया है, जिससे योजनाओं की सफलता में वृद्धि हुई है और स्थानीय लोगों का शासन में विश्वास भी बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ की योजनाओं की हुई सराहना
भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की सराहना की गई और अन्य भाजपा शासित राज्यों को छत्तीसगढ़ की रणनीतियों और तकनीकों को अपनाने की सलाह दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने गांव-गांव और घर-घर तक अपनी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से पहुंचाया, जिसमें प्रचार तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस प्रभावी मॉडल की जानकारी देने पर छत्तीसगढ़ की सराहना की गई। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!