Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका छतीसगढ़ पहुंच गए हैं। राजधानी रायपुर के स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मनोनीत राज्यपाल का स्वागत किया। छतीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की थाप के साथ मनोनीत राज्यपाल का किया गया स्वागत।

यह भी पढ़ें:- उपराष्ट्रपति ने कहा- फलता-फूलता उद्योग बन गया कोचिंग, शिक्षा मंत्री बोले- तय होगी जवाबदेही 

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी मनोनीत राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। स्टेट हेंगर पर मनोनीत राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

नये राज्यपाल कल लेंगे शपथ
छत्तीसगढ़  (Chhattisgarh) के राज्यपाल रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई को सबेरे 10.15 बजे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने डेका ने कहा छत्तीसगढ़ के लोगों का मुझे बहुत स्नेह मिला। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के क्षमतावान नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। यहां के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत सरल सहज हैं। वे आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के साथ पूरे छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल से, बुद्धिजीवियों से और आम जनता से बहुत स्नेह मिला, मैं हमेशा छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों के साथ खड़ा रहूंगा। इन शब्दों के साथ ही स्टेट हैंगर में हुए विदाई समारोह में जय जगन्नाथ तथा जय जोहार का संबोधन कर निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के निवासियों को भावुक विदाई दी।

इससे पहले आज सुबह ही निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को विदाई दी गयी। विदाई समारोह में राज्यपाल ने कहा कि मेरा छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में समय बहुत अच्छे से बीता। यहां के लोग बहुत सरल और स्नेही हैं। यह बहुत सुंदर धरती है। यह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों, वंचित और हाशिये में पड़े लोगों को आगे लाने का कार्य कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में इसका असर दिखता है। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया गया और लोगों ने इसमें शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की।

Back to top button
error: Content is protected !!