इजरायल ने लिया बदला, शीर्ष हिजबुल्लाह कमांडर को हमले में मार गिराने का किया दावा
Israel Killed Hezbollah Commander: इजरायल ने 12 बच्चों की हत्या का बदला लेने के लिए बेरूत में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला किया। इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि गोलन हाइट्स पर किए गए राकेट हमले के जिम्मेदार आतंकी कमांडर को निशाना बनाया गया है। लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि हमले में एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।
इजरायली सेना ने ट्वीट कर दी जानकारी
इजरायली सेना ने एक्स पर ट्वीट में कर दावा किया कि हत्याकांड: फुआद शुक्र सैय्यद मुहसन, हिजबुल्लाह के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर और हसन नसरल्लाह के दाहिने हाथ। शुक्र ने 8 अक्टूबर से इजरायल राज्य पर हिजबुल्लाह के हमलों का निर्देशन किया है और वह शनिवार शाम को उत्तरी इजरायल के मजदल शम्स में 12 बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार कमांडर था। साथ ही पिछले कुछ वर्षों में कई इजरायली और विदेशी नागरिकों की हत्या के लिए भी जिम्मेदार था। वह हिजबुल्लाह के अधिकांश उन्नत हथियारों के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें सटीक-निर्देशित मिसाइलें, क्रूज मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइलें, लंबी दूरी के रॉकेट और यूएवी शामिल हैं। (Israel Killed Hezbollah Commander)
लेबनान ने इजरायली हमले की निंदा की
पिछले सप्ताह गोलन हाइट्स पर राकेट हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई थी। इजरायल ने रॉकेट हमले के लिए आतंकी समूह हिजबुल्ला को दोषी ठहराया है। हालांकि हिजबुल्ला ने हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। लेबनान ने इजरायली हमले की निंदा की है। (Israel Killed Hezbollah Commander)



