Hamas Chief Ismail Haniyeh Killed : मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया, इजराइल के दो बड़े दुश्मनों का खात्मा
Hamas Chief Ismail Haniyeh Killed : ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है कि हमास चीफ इस्माइल हानिया और उनके एक अंगरक्षक की तेहरान में उनके आवास को निशाना बनाकर हत्या कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :- इजरायल ने लिया बदला, शीर्ष हिजबुल्लाह कमांडर को हमले में मार गिराने का किया दावा
आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हमला बुधवार तड़के किया गया और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। इससे पहले मंगलवार को इस्माइल हानिया ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और ईरान के सर्वोच्च नेता से मुलाकात की।
आईआरजीसी के एक बयान में कहा गया है कि तेहरान में उनके आवास को निशाना बनाया गया है और हमास प्रमुख इस्माइल हानिया और उनके एक बॉडी गार्ड की हत्या (Hamas Chief Ismail Haniyeh Killed) कर दी गई.इस्माइल हानिया की हत्या विस्फोट कर की गई है. आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि हमला बुधवार तड़के किया गया और घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. इससे पहले मंगलवार को हनीयाह ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और ईरान के सर्वोच्च नेता से मुलाकात की थी.
इस्माइल हानिया की हत्या पर हमास का बयान
इस्माइल हानिया की हत्या के बाद हमास का बयान सामने आया है. उसका कहना है कि अल्लाह के मार्ग में मारे गए लोगों को मरा हुआ न समझो, बल्कि वे अपने रब के पास जीवित हैं. इस्लामिक रजिस्टेंस मूवमेंट हमास हमारे महान फिलिस्तीनी लोगों, अरब एंड इस्लामी राष्ट्र और दुनिया के सभी स्वतंत्र लोगों के बेटों के लिए शोक व्यक्त करता है. भाई नेता, शहीद, सेनानी इस्माइल हानिया, आंदोलन के नेता, जो नए ईरानी राष्ट्रपति के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के बाद तेहरान में अपने निवास पर एक विश्वासघाती ज़ायोनी छापे के परिणामस्वरूप गुजर गए. हम अल्लाह के हैं और उसी की पास लौटेंगे. यह जीत या शहादत का जिहाद है. हमास का कहना है कि हानिया की हत्या की सजा जरूर मिलेगी. (Hamas Chief Ismail Haniyeh Killed)



