Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में PM आवास योजना को लेकर फिर गरमाई सियासत, बैज ने सरकार पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

Baij on PM Awas: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। दरअसल, PCC चीफ दीपक बैज ने साय सरकार पर केंद्र की योजनाओं को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी केंद्र ने PM आवास योजना का पैसा अटकाया था। वहीं पिछले 6 महीने में भी केंद्र सरकार ने आवास योजना को लेकर कोई राशि जारी नहीं की है। ऐसे में PCC चीफ बैज ने राज्य सरकार से PM आवास योजना को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- Haniyeh Killed : मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया, इजराइल के दो बड़े दुश्मनों का खात्मा

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 5 साल के शासन में सुई के नोक के बराबर काम नहीं किया गया। PM आवास योजना के साथ ही अन्य केंद्रीय योजनाओं की दुर्गती करने का काम कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए किया था। BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस पर 36 वादें कर उन्हें पूरा न करने का भी आरोप लगाया है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 29 जुलाई को नई दिल्ली के कृषि भवन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। (Baij on PM Awas)

15.18 लाख परिवारों का आवास लंबित

बैठक में CM साय ने केंद्रीय मंत्री को सूचित किया कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 15.18 लाख परिवारों को अभी तक आवास की स्वीकृति नहीं मिली है। इसमें 6.99 लाख परिवार योजना के स्थायी प्रतीक्षा सूची में हैं और 8.19 लाख परिवार आवास प्लस में शामिल हैं। पूर्व में योजना के लिए राज्य का हिस्सा नहीं मिलने के कारण यह समस्या बनी रही। मुख्यमंत्री ने जल्द आवास स्वीकृत करने का अनुरोध किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने इस पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की बात कही है। उन्होंने 10,500 नए पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने का अनुरोध किया। (Baij on PM Awas)

Back to top button
error: Content is protected !!