गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी CM अरुण साव
Arun Sao on Baij: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सियासत जारी है। इस बीच डिप्टी CM अरुण साव ने PCC चीफ दीपक बैज के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलने का काम करती है। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों को PM आवास के लिए तड़पाया था। हमारी सरकार बनने के बाद लगभग 200 करोड़ रुपए केंद्र की ओर आई है। हम प्रति महीने शहरों में 5000 आवास बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों को आवास दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में PM आवास योजना को लेकर फिर गरमाई सियासत, बैज ने सरकार पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
डिप्टी CM साव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत दिसंबर-2023 के पहले हर महीने 1680 के औसत से आवास बनते थे। जबकि जनवरी-2024 से जून-2024 तक राज्य में हर महीने 5018 के औसत से 30 हजार 105 आवासों के निर्माण पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत इस साल जनवरी से जून तक 165 करोड़ 30 लाख रुपए का केन्द्रांश और 94 करोड़ 13 लाख रुपए का राज्यांश स्वीकृत किया गया है। योजना के तहत कुल 358 करोड़ 22 लाख रुपए का भुगतान हितग्राहियों को किया गया है। (Arun Sao on Baij)
डिप्टी CM ने कांग्रेस पर बोला हमला
डिप्टी CM ने कहा कि राज्य में शहरी क्षेत्रों में आवासों का निर्माण लगातार जारी है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवास निर्माण में तेजी आएगी। डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय केंद्र सरकार ने बार-बार राज्यांश उपलब्ध कराने के लिए कहा था, लेकिन तत्कालिक कांग्रेस सरकार ने राज्यांश उपलब्ध नहीं कराया, जिसके चलते गरीबों को PM आवास नहीं मिल पाया। क्या टीएस सिंहदेव ने ऐसे ही इस्तीफा दिया था? गरीबों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कांग्रेस करती है। प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। (Arun Sao on Baij)



