Google Analytics —— Meta Pixel

लगातार चौथे गुरुवार को जनता की परेशानी नहीं सुन पाएंगे मुख्यमंत्री, 1 अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित

CM Jandarshan Postponed Again: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस गुरुवार को भी जनता की परेशानी नहीं सुन पाएंगे। ये लगातार चौथी बार है जब जनदर्शन कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। दरअसल, हर हफ्ते गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरुवार यानी 1 अगस्त को CM साय के बस्तर दौरे के मद्देनजर नहीं होगा। इससे पहले 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर जनदर्शन नहीं हो सका था। वहीं 18 जुलाई को भी किसी कारणवश जनदर्शन को स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:- गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी CM अरुण साव

बता दें कि 11 जुलाई को होने वाले जनदर्शन को भी स्थगित किया गया था।  हालांकि उससे पहले यानी 4 जुलाई को जनदर्शन का आयोजन किया गया था, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने CM हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री साय को अपनी समस्या बताई थी। वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन को लेकर तंज कसा था। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा था कि जनदर्शन भाजपा के कुशासन का आईना है। उन्होंने कहा था कि किस प्रकार प्रदेश के लोग समस्या से जुझ रहे हैं यह मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन में देखने को मिल जाता है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से लेकर सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र तक लोग परेशान है। लोगों का काम नहीं हो रहा है। लोग अपनी समस्याओं के लिये सीएम हाउस पहुंच रहे हैं। (CM Jandarshan Postponed Again)

संचार प्रमुख ने सरकार पर बोला था हमला

संचार प्रमुख शुक्ला ने कहा था कि मुख्यमंत्री के जनदर्शन को देखकर लग रहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 6 महीने में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। अगर सरकार की पहुंच आम आदमी तक होती, आम आदमी की समस्याओं का निराकरण होता तो इतनी बड़ी संख्या में लोग सीएम हाउस नहीं आते। पटवारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, ब्लॉक ऑफिस के कामों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नामांतरण की समस्या, फौती उठाने की समस्या से लेकर विधायकों की मनमानी की शिकायतें जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें लेकर गांव वाले मुख्यमंत्री निवास पहुंचे इसका मतलब है सरकार अब नवा रायपुर के मंत्रालय तक ही सीमित हो गई है। (CM Jandarshan Postponed Again)

Back to top button
error: Content is protected !!