प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा क्या ट्वीट कर दिया, भड़की कांग्रेस, लाई विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, पढ़े पूरी खबर

PM Modi’s Scathing Tweet : कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बुधवार को विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा महासचिव को पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार शिकायत सौंपी है। मंगलवार को लोकसभा कार्यवाही में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल से उनकी जाति पूछी थी। पीएम ने अनुराग ठाकुर का भाषण सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस मुद्दे पर बुधवार को सदन में काफी हंगामा हुआ।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल बने रमेन डेका, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
हालांकि ठाकुर के भाषण के कुछ हिस्सों को हटा दिया गया, जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जाति पर टिप्पणी की थी। ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण का जवाब देते हुए ओछी टिप्पणियां की थीं। उस समय कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी देश में जाति जनगणना की वकालत कर रहे थे। एक्स पर ठाकुर के भाषण को साझा करते हुए, पीएम मोदी (PM Modi’s Scathing Tweet) ने लिखा, “मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी, @ianuragthakur का यह भाषण अवश्य सुनना चाहिए। जो इंडिया गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है।
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है, “मैंने पीएम के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया है। मैंने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा है कि यह सदन की अवमानना थी जिसे पीएम ने ट्वीट किया और अनुराग ठाकुर की कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों को प्रचारित किया। जबकि उन टिप्पणियों को सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया था।”
राहुल ने अपनी ओर से ठाकुर पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह भाजपा सांसद से माफी नहीं मांगने को कहेंगे। विपक्ष के नेता ने कहा, “जितना हो सके मुझे गाली दो या अपमान करो, लेकिन यह मत भूलो कि हम इस संसद में जाति जनगणना को निश्चित रूप से पारित करेंगे।”
लोकसभा में हंगामाः बुधवार को विपक्ष द्वारा ठाकुर की माफी की मांग के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। उन्होंने राहुल की मांग को दोहराते हुए लोकसभा में “वी वांट कास्ट सेंसस” का नारा भी लगाया। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल “देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहा है”। (PM Modi’s Scathing Tweet)




