Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : नवा रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया नए सीएम हाउस का दौरा, देखी व्यवस्थाएं…

रायपुर। Chhattisgarh के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर 24 में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने नए सीएम हाउस परिसर का अधिकारियों के साथ भ्रमण कर निवास कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

यह भी पढ़े :- कल प्रदेश की माता-बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देंगे CM साय, महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त होगी जारी

इस मौके पर Chhattisgarh लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री को नक्शे के माध्यम से नए सीएम हाउस में हुए सभी निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और राहुल भगत मौजूद थे। (Chhattisgarh )

यह भी पढ़े :- Parliament Monsoon Session : लोकसभा में बृजमोहन ने देश में कोयला उत्पादन बढ़ाने व आयात कम करने पर उठाए सवाल

Back to top button
error: Content is protected !!