छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई सबसे ज्यादा बारिश, सरगुजा जिले में सबसे कम
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर जारी है। राज्य शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक 564.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 31 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई बारिश के मुताबिक बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 1361.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 225.3 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 347.0 मिमी, बलरामपुर में 515.2 मिमी, जशपुर में 385.0 मिमी, कोरिया में 353.0 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 374.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई।
इसी तरह रायपुर जिले में 480.1 मिमी, बलौदाबाजार में 631.7 मिमी, गरियाबंद में 614.5 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 554.0 मिमी, मुंगेली में 561.7 मिमी, रायगढ़ में 452.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 254.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 509.0 मिमी, सक्ती में 409.8 कोरबा में 676.5 मिमी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 493.8 मिमी, दुर्ग में 352.9 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। कबीरधाम जिले में 455.1 मिमी, राजनांदगांव में 639.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 758.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 424.3 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.8 मिमी, बस्तर में 677.2 मिमी, कोंडागांव में 667.1 मिमी, कांकेर में 862.0 मिमी, नारायणपुर में 750.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 871.8 मिमी और सुकमा जिले में 924.2 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई।
रायगढ़ में भारी बारिश के चलते केलो डैम से जल निकासी के लिए 4 गेट खोले जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ईई केलो परियोजना मनीष गुप्ता ने बताया कि केलो के 4 गेट 25-25 सेमी खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केलो डैम से छोड़ा जा रहा पानी नदी के रास्ते निकल जायेगा हालांकि पानी के बहाव के चलते मरीन ड्राइव और चक्रपथ और नदी से लगे मार्गों में पानी भरने की संभावना हो सकती है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम आयुक्त, एसडीएम रायगढ़ और नगर पुलिस अधीक्षक को जरूरी एहतियाती इंतजाम करने के लिए निर्देश किया है। उन्होंने लोगों से मरीन ड्राइव और चक्रपथ से आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने और सतह पर पानी आने पर वहां से आवागमन न करने की अपील की है। इसके साथ ही पानी के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नहाने या किसी अन्य प्रयोजन से नदी में नहीं उतरने की भी अपील लोगों से की गई।



