Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने जारी की महतारी वंदन की 6वीं किस्त, इस अभियान का किया शुभारंभ, पढ़े पूरी खबर

Mahtari Vandana yojana 6th Installment: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर से प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को रक्षाबंधन का विशेष तोहफा दिया है। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त (Mahtari Vandana yojana 6th Installment) की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन एप एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ भी किया। इसके अतिरिक्त, 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोज़गार के लिए 100 करोड़ रूपए का ऋण वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़े :- CM साय की नक्सलियों को दो टूक, कहा – गोली का जवाब गोली और बोली का जवाब बोली से दिया जाएगा

मिली जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के 5 हजार 413 हितग्राहियों की मृत्यु हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पहली किस्त जारी किए जाने के बाद 5 हजार 163 हितग्राहियों की मौत हुई है। फिलहाल 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जिनकी मृत्यु हुई है उनकी अलग से सूची बना रहे हैं, जिसके बाद मृत हितग्राहियों के खाते में पैसा नहीं जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य मे सरकार द्वारा चलाई गई महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के बैंक खाते में जमा की जा चुकी है। राज्य भर की लगभग 66 लाख महिलाओं के बैंक खातों मे 650 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana yojana 6th Installment )का लाभ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को दिया जाता है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!