Google Analytics —— Meta Pixel

वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 341 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अभी भी लापता

Wayanad Landslide Update: केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। इस बीच जिला प्रशासन ने माना कि वे राहत और बचाव कार्य में मजबूत कदम उठाने में नाकाम रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक जहां लैंडस्लाइड हुई थी, वहां से अब तक 341 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनका पोस्टमार्टम करा लिया गया है। इनमें से 146 की पहचान हो चुकी है। वहीं 134 लोगों के शरीर के सिर्फ टुकड़े बरामद हुए हैं। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 550 डॉक्टर्स की इसी हफ्ते होगी नियुक्ति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

लैंडस्लाइड ने कई परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी है। मेप्पडी के 17 रिलीफ कैंप में 707 परिवारों के 2 हजार 597 लोगों को रखा गया है। इलाके में 91 कैंप बनाए गए हैं,  जिनमें 10 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं। बता दें कि केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात लैंडस्लाइड की 4 घटनाएं हुई थी, जिसमें चार गांव बह गए थे। आर्मी के जनरल ऑफिसर कमांडिग मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने बताया कि मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव में रेस्क्यू पूरा हो चुका है। अब सिर्फ डेडबॉडी की तलाश की जा रही है। (Wayanad Landslide Update)

तलाशी और बचाव अभियान 5वें दिन भी जारी

वहीं वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी और बचाव अभियान 5वें दिन भी जारी है। इधर, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित मुंदक्कई और पुंचिरी मट्टम गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हम घटनास्थल पर गए थे, हम शिविरों में गए थे, हमने यहां की स्थिति का आकलन किया। हमारी प्रशासन, पंचायत के साथ बैठक हुई, उन्होंने हमें संभावित हताहतों की संख्या, क्षतिग्रस्त हुए घरों की संख्या और उनकी रणनीति के बारे में जानकारी दी। (Wayanad Landslide Update)

कांग्रेस ने किया 100 से ज्यादा घर बनाने का वादा 

उन्होंने कहा कि हम यहां हर संभव मदद करने के लिए हैं। कांग्रेस परिवार यहां 100 से ज्यादा घर बनाने का वादा करना चाहेगा। यह एक भयानक त्रासदी है, केरल ने एक क्षेत्र में इस तरह की त्रासदी नहीं देखी है। मैं इस मुद्दे को दिल्ली में और यहां के मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाऊंगा कि इसका अलग तरीके से निपटारा किया जाना चाहिए, यह एक अलग स्तर की त्रासदी है। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं को केरल के वायनाड के चूरलमाला, मेप्पाडी में जिला प्रशासन और वन अधिकारियों ने जानकारी दी। (Wayanad Landslide Update)

Back to top button
error: Content is protected !!