छत्तीसगढ़ में 550 डॉक्टर्स की इसी हफ्ते होगी नियुक्ति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
Jaiswal on Doctors Recruitment: छत्तीसगढ़ में डॉक्टर्स की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में 550 डॉक्टर की भर्ती होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में जल्द बड़े पैमाने पर भर्ती होंगी। इसी हफ्ते 550 बांड डॉक्टर्स की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही पैरा मेडिकल स्टाफ की भी भर्ती होगी, जिससे स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के बाद व्यवस्थाएं सुधरेंगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को माना था। साथ ही इसी साल 10 हजार मेडिकल स्टाफ की भर्ती की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें:- जातीय जनगणना और आरक्षण के खिलाफ BJP: पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव
इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर बस्तर संभाग में 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों (NHM संविदा) की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से इन विशेषज्ञ चिकित्सकों का पोस्टिंग आदेश भी जारी हो गया है। इन डॉक्टर्स के मिल जाने से संभाग में त्वरित और बेहतर इलाज की बड़ी सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी किए गए आदेश में डॉ. मेनका खरे, एम.डी. मेडिसिन को जिला अस्पताल, जिला – बस्तर में पदस्थ किया गया है। (Jaiswal on Doctors Recruitment)
इन मिला जिम्मा
डॉ. गौरीसेट्टी श्रव्या, शिशुरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – बस्तर , डॉ. पाड़ीशाला हरिश कुमार, एम.डी. मेडिसिन को जिला अस्पताल, जिला – बीजापुर , डॉ. लीना पुराइन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – बीजापुर , डॉ. कृष्णा कुमार मरकाम, निश्चेतना विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – नारायणपुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह डॉ. लक्ष्मी नारायण वर्मा, नेत्ररोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – नारायणपुर , डॉ. जयश्री साहू, शिशुरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल (एस.एन.सी.यू.), जिला – नारायणपुर और डॉ. मनोज कुमार, अस्थिरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – नारायणपुर में पदस्थ किया गया है। (Jaiswal on Doctors Recruitment)



