जातीय जनगणना और आरक्षण के खिलाफ BJP: पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav on BJP: बिहार के पूर्व डिप्टी CM और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने बिहार में आरक्षण को बढ़ने से रोकने का काम किया है। केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर इसकी बाधाओं को दूर करें। तेजस्वी ने कहा कि आरक्षण के मामले में भाजपा के लोग सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं, लेकिन हम इस मामले पर मौन नहीं रहेंगे। जनता के बीच भी जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- NEET-UG 2024 मामले में SC ने NTA को लगाई फटकार, कहा- कमियों को तुरंत दूर करें, बयानबाजी तेज
उन्होंने कहा कि पूरे देश में जाति जनगणना होनी चाहिए, लेकिन बीजेपी इसके खिलाफ है। अब नीतीश कुमार क्यों छुप हैं, उन्हें इसमें बोलना चाहिए। राजद नेता ने कहा कि हम शुरू से कहते थे कि भाजपा जातीय जनगणना के खिलाफ है। यह मामला हाईकोर्ट में गया, जिसे हाईकोर्ट ने रोका। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। हमने पहले कहा था कि अगर इसे अनुसूची 9 में नहीं डाला जाएगा तो हम धरना देंगे। केंद्र-बिहार में NDA की सरकार है और वे नहीं चाहते हैं कि जो आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई है उसे अनुसूची -9 में डाले। (Tejashwi Yadav on BJP)
केंद्र सरकार अपने जवाब में झूठ बोल रही: तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के जवाब का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार अपने जवाब में झूठ बोल रही है। अनुसूची -9 में डालने का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार के पास है। इनकी नियत नहीं है कि इसे शेड्यूल-9 में किया जाए। इस पर बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा का पक्ष आरक्षण को लेकर साफ है। कल भी हम आरक्षण के समर्थक थे और आज भी हैं। लालू यादव या कांग्रेस बताए कि उन्होंने किसे आरक्षण दिया है? आज तक के लोकतंत्र में न कांग्रेस पार्टी ने किसी को आरक्षण दिया और न ही लालू यादव ने किसी को आरक्षण दिया। (Tejashwi Yadav on BJP)
बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा का पलटवार
राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव संविधान विरोधी हैं। वे संवैधानिक संस्थान का सम्मान नहीं करते हैं। संवैधानिक संस्थान का अपमान करने वाली उनकी संविधान विरोधी मानसिकता झलक रही है। हम तो हमेशा आरक्षण के पक्ष में रहे हैं, लेकिन आप अपनी पार्टी को परिवारवाद के आरक्षण से कब मुक्त करेंगे? दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण के वर्गीकरण और उसमें क्रीमी लेयर का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम लोग इसके पक्ष में नहीं हैं। आर्थिक समानता दिलानी हैं तो सभी को नौकरी देना चाहिए। (Tejashwi Yadav on BJP)
बिना जाति का नाम बताए कैसे जाति जनगणना होती है?: हिमंत
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जाति जनगणना हो, बिहार में भी हुआ है और अन्य राज्य में भी होगा, लेकिन राहुल गांधी अपने जाति के बारे में नहीं बोलना चाहते। अगर वह खुद जाति का नाम नहीं बताना चाहते हैं तो जाति जनगणना कैसे होगा। राहुल गांधी कहते हैं कि आपने मेरी जाति का नाम क्यों पूछा? बिना जाति पूछकर जाति जनगणना कैसे होगी? तो हमें राहुल गांधी से ये फार्मूला सीखना होगा कि बिना जाति का नाम बताए कैसे जाति जनगणना होती है? ये समाज में नहीं चलता। (Tejashwi Yadav on BJP)
यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा: जोशी
राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये बिल्कुल बेबुनियाद बात है। प्रधानमंत्री कह चुके हैं। एक बार नहीं 10 बार कह चुके हैं। बार-बार तेजस्वी यादव बेफिजूल यह बात क्यों उठाते हैं? राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि राहुल गांधी कम से कम अपनी जाति तो बताएं। जब उनसे किसी ने पूछ लिया तो वो आग बबूला हो गए और अखिलेश यादव भी आग बबूला हो गए। पूरे देश की जनता ने देखा है कि जो जनगणना की मांग कर रहे हैं वो ही इसका विरोध कर रहे हैं। यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा।
जनता सबक सिखाएगी: डिप्टी CM मौर्य
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के लोकसभा में दिए बयान को लेकर उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने कहा था कि जिनकी जाति का पता नहीं है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। अगर विपक्ष जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं तो उन्हें पता होना चाहिए। अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में भी सबकी जाति पूछी और उसके बाद संसद में खड़े होकर वे ऐसे गुमान से बोल रहे हैं जैसे लगता है कि उन्होंने कभी जाति देखी नहीं या पूछी नहीं। सपा और कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिल चुकी है। अब आने वाले समय में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। (Tejashwi Yadav on BJP)



