Ayodhya Gangrape Case : अस्पताल जाकर रेप पीड़िता के परिवार को धमकाया, सपा नेताओं पर केस दर्ज

Ayodhya Gangrape Case : अयोध्या में 12 साल की बच्ची से रेप मामले में पीड़ित परिवार को धमकी देने की बात सामने आई हैं. आरोप है कि पीड़ित परिवार द्वारा मामले में सुलह नहीं करने पर परिजनों को मारने की धमकी दी गई है. सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद ये मामला और गरमा गया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : DEO के घर पर ACB की रेड, कई ठिकानों पर चल रही कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में आरोपी चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है. ये केस कोतवाली नगर थाने में दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रात 11:00 बजे जिला महिला अस्पताल गए. जहां उन्होंने पीड़ित परिवार पर सुलह करने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर उन्हें धमकी दी. इस अस्पताल में नाबालिग पीड़िता भर्ती है।
विधानसभा में सीएम योगी ने किया था घटना का जिक्र
गुरुवार को विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का जिक्र किया और सपा पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा, “यह अयोध्या का मामला है, मोईद खान सपा से है और अयोध्या सांसद की टीम का सदस्य है. वह 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में संलिप्त पाया गया है. सपा ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को दिया ये आश्वासन
आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित बच्ची की मां को आश्वस्त किया है कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पीड़िता की मां ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए उन्होंने सरकार से फांसी की सजा की मांग की है, इस पर मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया कि बच्ची को हर कीमत पर न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
गैंगरेप कांड पर सियासत गरम
अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद सियासत गर्मा गई है. इस मामले में सपा नेता मोहन खान मुख्य आरोपी है. मोईन खान ने अपने नौकर के साथ मिलकर 12 साल की बच्ची से कई बार गैंगरेप किया. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई. आरोप है शुरुआत में पुलिस ने भी इस मामले को दबाने की कोशिश की. लेकिन हिन्दू संगठनो ने विरोध के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
क्या है मामला
दरअसल, गैंगरेप की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके बारी-बारी रेप करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई.



