भारत के किसान पुत्र को सबसे बड़ा सम्मान मिला…विश्व में ऐसा कहीं नहीं हुआ होगा: PM मोदी

PM Modi on ICAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। PM मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि 65 साल के बाद ICAE की ये सम्मेलन भारत में फिर हो रही है। आप दुनिया के अलग-अलग देशों से भारत आए हैं। भारत के 120 मिलियन किसानों की तरफ से आपका स्वागत है। भारत की 30 मिलियन से ज्यादा महिला किसानों की तरफ से आपका स्वागत है। देश के 30 मिलियन फिशरमैन की तरफ से आपका स्वागत है। देश के 80 मिलियन पशुपालकों की तरफ से आपका स्वागत है। आप उस देश में हैं, जहां 550 मिलियन पशु हैं। जीव प्रेमी भारत में आपका स्वागत और अभिनंदन है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ का परंपरागत तिहार हरेली, खेती-किसानी की होती है शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत जितना प्राचीन है, उतनी ही प्राचीन भारत की कृषि और भोजन को लेकर हमारी मान्यताएं हैं, हमारे अनुभव हैं। भारतीय कृषि परंपरा में विज्ञान को प्राथमिकता दी गई है। हजारों साल पहले हमारे ग्रंथों में कहा गया है कि सभी पदार्थों में अन्न श्रेष्ठ है इसलिए अन्न को सभी औषधियों का स्वरूप उनका मूल कहा गया है। हमारे अन्न को औषधीय प्रभावों के साथ इस्तेमाल करने का पूरा आयुर्वेद विज्ञान है। ये पारंपरिक नॉलेज सिस्टम भारत के समाज जीवन का हिस्सा है। पिछली बार जब ICAE की सम्मेलन यहां हुई थी, तब भारत को उस समय नई-नई आजादी मिली थी। (PM Modi on ICAE)
आज भारत भोजन अधिशेष देश है: PM
उन्होंने कहा कि वह भारत की खाद्य सुरक्षा को लेकर भारत के एग्रीकल्चर को लेकर चुनौतियों से भरा समय था। आज भारत भोजन अधिशेष देश है। आज भारत दूध, दाल और मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत में कृषि से जुड़ी शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ा एक मजबूत इकोसिस्टम बना हुआ है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के ही 100 से ज्यादा रिसर्च संस्थान हैं। भारत में कृषि और उससे संबंधित विषयों की पढ़ाई के लिए 500 से ज्यादा कॉलेज हैं। भारत में 700 से ज्यादा कृषि विज्ञान केंद्र हैं जो किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने में मदद करते हैं। (PM Modi on ICAE)
खाद्य सुरक्षा को लेकर चुनौतीपूर्ण समय था: PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछली बार जब ICAE सम्मेलन भारत में हुआ था वो भारत की कृषि और खाद्य सुरक्षा को लेकर चुनौतीपूर्ण समय था। आज भारत एक खाद्य अधिशेष वाला देश है। एक वो समय था जब भारत की खाद्य सुरक्षा दुनिया की चिंता का विषय था, और एक आज का समय है, जब भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा, वैश्विक पोषण सुरक्षा के समाधान देने में जुटा है। एग्रीकल्चर हमारे आर्थिक नीति का केंद्र है। हमारे यहां करीब 90% परिवार ऐसे हैं, जिनके पास बहुत कम जमीन हैं, ये छोटे किसान ही भारत की खाद्य सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत हैं। यही स्थिति एशिया के कई विकासशील देशों में है, इसलिए भारत का मॉडल कई देशों में काम आ सकता है। (PM Modi on ICAE)
बाजरा का दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता: PM
PM मोदी ने कहा कि भारत, बाजरा का दुनिया का सबसे बड़ा निर्माता है, जिन्हें दुनिया सुपरफूड कहती है और उसे हमने श्रीअन्न की पहचान दी है। ये न्यूनतम जल, अधिकतम उत्पादन के सिद्धांत पर चलते हैं। भारत के अलग-अलग सुपर फूड ग्लोबल न्यूट्रिशन की समस्या को समाप्त करने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारत अपने सुपर फूड की इस बास्केट को दुनिया के साथ साझा करना चाहता है। मुझे पता नहीं है कि दुनिया में कहीं किसी किसान की कोई प्रतिमा हो, लेकिन भारत में आजादी के आंदोलन में जिस महापुरुष ने किसान शक्ति को जागृत किया, किसानों को आजादी के आंदोलन से जोड़ा, उस किसान नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा भारत में है। (PM Modi on ICAE)
कृषि मंत्री ने सदन में कांग्रेस पर बोला हमला
वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की कृषि विकास दर दुनिया में सबसे ज्यादा बनी हुई है। उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ भारत की चिंता भी रही है कि वो उत्पादन मानव शरीर के लिए भी और मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित उत्पादन हो। भारत अब प्राकृतिक खेती पर बल दे रहा है। सदन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र और राज्य के घोषणा पत्रों में कई बार कहा कि सरकार में आते ही कर्ज माफ कर देंगे। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में 10 दिन में 2 लाख तक के कर्ज माफ नहीं हुए तो 11वें दिन मुख्यमंत्री हटाने का वादा किया। लोगों ने एक बार जिता दिया, सालभर इंतजार किया और सवा साल बाद मध्य प्रदेश से सरकार ही चली गई और दोबारा सरकारें वहां लौट कर नहीं आईं। (PM Modi on ICAE)



