ग्लोबल लीडर्स की अप्रूवल लिस्ट में फिर टॉप पर PM नरेंद्र मोदी, इनकी लोकप्रियता हुई कम
PM Modi Popularity: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर्स की लेटेस्ट अप्रूवल रेटिंग लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इस बार उन्हें 69% अप्रूवल रेटिंग मिली है। हालांकि इससे पहले फरवरी में PM मोदी की अप्रूवल रेटिंग 78% थी, जो कम हो गई है। बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट नाम की ग्लोबल डिसिजन इंटेलिजेंस कंपनी ने 25 देशों के प्रमुखों की अप्रूवल रेटिंग जारी की है। दूसरे नंबर पर मेक्सिकी राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्राडोर का नाम है। उनकी अप्रूवल रेटिंग 60% है।
यह भी पढ़ें:- भारत के किसान पुत्र को सबसे बड़ा सम्मान मिला…विश्व में ऐसा कहीं नहीं हुआ होगा: PM मोदी
तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई हैं, जिनकी भी अप्रूवल रेटिंग 60% है। 52% अप्रूवल रेटिंग के साथ स्विट्जरलैंड फेडरल काउंसलर वियोला एमहर्ड चौथे नंबर पर हैं। आयरलैंड के प्रधानमंत्री साइमन हैरिस 47% अप्रूवल रेटिंग के साथ 5वें नंबर पर हैं। वहीं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्ट्रॉर्मर 45% अप्रूवल रेटिंग के साथ 6वें नंबर पर हैं। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भी 45% अप्रूवल रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज 42% की अप्रूवल रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर हैं। (PM Modi Popularity)
10वें नंबर पर पहुंची इटली की प्रधानमंत्री
वहीं स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज 40% अप्रूवल रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी 40% रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टॉप-10 नेताओं में भी शामिल नहीं है। दरअसल, वे 39% अप्रूवल रेटिंग के साथ 12वें नंबर पर रहे हैं। वहीं आखिरी स्थान यानी 25वां नंबर पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का नाम है, जिनकी रेटिंग 16% रही है। ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर वेबसाइट मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक ये लिस्ट 8 से 14 जुलाई के बीच इकट्ठा किए गए डेटा पर आधारित है। इसमें कई देशों के लोगों से बात कर ग्लोबल लीडर्स के बारे में अपनी राय जानी गई। (PM Modi Popularity)
20वें स्थान पर कनाडा के PM
बता दें कि हर देश के 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को सर्वे करने के बाद 7 दिन के औसत से अप्रूवल रेटिंग तय होती है। नई रेटिंग के मुताबिक कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो 29% अप्रूवल रेटिंग के साथ 20वें स्थान पर है। वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो 20% अप्रूवल रेटिंग के साथ 22वें स्थान पर रहे हैं। इसे लेकर कहा जा रहा है कि इन नेताओं की लोकप्रियता में गिरावट आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फरवरी 2023 में लगातार तीसरे साल दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया था। (PM Modi Popularity)



