Google Analytics —— Meta Pixel

अयोध्या गैंगरेप के आरोपी के बेकरी पर चला बुलडोजर, सपा प्रमुख ने कहा DNA TEST के बाद करे कार्रवाई

Akhilesh on Ayodhya Gangrape: उत्तरप्रदेश के अयोध्या में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। सोहावल SDM अशोक कुमार ने कहा कि बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया। साथ ही उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है। बता दें कि अयोध्या गैंगरेप केस में योगी सरकार एक्शन मोड में है। CM योगी आदित्यनाथ ने बच्ची की मां से 24 घंटे पहले मुलाकात की थी, जिसके बाद आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को बुलडोजर से ढहा दिया। बेकरी तालाब की जमीन पर बनी थी।

यह भी पढ़ें:- ग्लोबल लीडर्स की अप्रूवल लिस्ट में फिर टॉप पर PM नरेंद्र मोदी, इनकी लोकप्रियता हुई कम

वहीं बेकरी को ढहने के बाद जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर सपा नेता की दूसरी बिल्डिंग पर पहुंची, लेकिन वहां PNB बैंक चल रहा था, जिसकी वजह से बिल्डिंग को नहीं तोड़ा गया। हालांकि प्रशासन ने बैंक को एक हफ्ते में खाली करने का नोटिस दिया है। जानकारी के मुताबिक 65 साल के मोईद खान की 4 और प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलेगा। इसमें सपा नेता का घर भी शामिल है। जिला प्रशासन ने सपा नेता की 1 करोड़ की जमीन को भी चिह्नित किया है। इधर, योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद सुबह पीड़ित बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे। (Akhilesh on Ayodhya Gangrape)

पीड़िता से मिलने के बाद फूट-फूटकर रोए मंत्री

अस्पताल से बाहर निकलकर मंत्री फूट-फूटकर रोए। उन्होंने कहा कि अखिलेश का PDA झूठा साबित हो रहा। लग रहा है कि इन अपराधियों के सहारे उनकी जीत हुई है। वहीं पुलिस ने 2 और सपा नेताओं समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य शख्स शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों अस्पताल में भर्ती बच्ची से मुलाकात के नाम पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने परिवार से मामले में सुलह करने का दबाव बनाया, लेकिन परिवार ने इनकार कर दिया, जिससे वो भड़क गए और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। (Akhilesh on Ayodhya Gangrape)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

वहीं बुलडोजर एक्शन के बीच सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि सिर्फ आरोप लगाकर सियासत की जाए, जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हो तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की मांग है। (Akhilesh on Ayodhya Gangrape)

 

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने लगाया आरोप

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह घटना बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है। इस घटना से संबंधित जो भी लोग हैं उनकी विवेचना की जाए, सच का पता किया जाए और जो भी दोषी हों कानून के हवाले रख कर सख्ती के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को भी बिना किसी दबाव के कार्रवाई करनी चाहिए। पीड़िता के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है। अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। मेरा ऐसे लोगों से निवेदन है कि यह राजनीति का क्षण नहीं है। यह संवेदना का क्षण है, जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई हो। (Akhilesh on Ayodhya Gangrape)

पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने उठाए सवाल

इधर, अयोध्या में सपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने मामले को लेकर प्रेस कॉफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या में जघन्य अपराध हुआ है। बिटिया के साथ गलत काम हुआ। सपा की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, लेकिन भाजपा कार्रवाई के नाम पर यादव और मुस्लिमों को परेशान कर रही है। भाजपा अयोध्या का चुनाव हार गई तो इस खीझ को मिटाने के लिए सपा नेताओं को परेशान किया जा रहा है। उन पर FIR की जा रही है। सपा पीड़ित परिवार के साथ है। आरोपियों पर कार्रवाई हो। (Akhilesh on Ayodhya Gangrape)

सपा नेता ने BJP नेताओं पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई अपराध हुए हैं, जिनके तार भाजपा विधायक से जुड़ते हैं। उन अपराधियों की फोटो CM और डिप्टी CM के साथ है। कोई नहीं चाहता कि किसी बेटी के साथ ऐसा अपराध हो। इस केस की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मुकदमा लिखिए, कार्रवाई करिए, जेल भेजिए, लेकिन भाजपा के एजेंट बनकर काम मत कीजिए। प्रशासन की तरह कीजिए। सरकार को चाहिए की साक्ष्य इकट्ठा करें। अगर मोईद खान बच्ची से मिलने जाते थे तो लोकेशन मिलनी चाहिए। उनका डीएनए टेस्ट हो। नार्को टेस्ट हो। सर्विलांस के द्वारा मोबाइल की जांच हो। अगर मोईद दोषी पाए जाए तो फांसी दे दी जाए। (Akhilesh on Ayodhya Gangrape)

सपा सांसद के करीबी हैं मुख्य आरोपी

पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने कहा कि BHU में भी घटना हुई थी। भाजपा IT सेल के लोगों ने बिटिया के साथ अपराध किया था। उनकी फोटो CM और डिप्टी CM के साथ है। बीएचयू कांड के जितने बलात्कारी थे, किसके घर पर बुलडोजर चला? उस समय भी तो योगी आदित्यनाथ ही CM थे। क्यों कार्रवाई नहीं हुई? कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि मोईद खान भदरसा से समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष है, जो सपा सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी माने जाते हैं। वहीं मामले में CM योगी ने कलंदर थाना प्रभारी रतन शर्मा और चौकी इंचार्ज भदरसा अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। (Akhilesh on Ayodhya Gangrape)

Back to top button
error: Content is protected !!