सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर सियासी पारा हाई, BJP और BSP प्रमुख मायावती ने घेरा

Politics on Akhilesh Tweet: अयोध्या गैंगरेप मामले पर सपा प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव के ट्वीट को लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल वर्मा ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। साथ ही कहा है कि कानून और व्यवस्था को ठीक रखने के लिए जो भी कदम उठाए जाते हैं वो हमारे मुख्यमंत्री द्वारा उठाए जा रहे हैं। अखिलेश यादव को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। 2017 से पहले के शासनकाल में गुंडागर्दी होती थी। जमीनों पर कब्जे होते थे। कानून और व्यवस्था को ठीक रखने के लिए अगर हमारी सरकार कोई कदम उठाती है तो ठीक उठाती है।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या गैंगरेप के आरोपी के बेकरी पर चला बुलडोजर, सपा प्रमुख ने कहा DNA TEST के बाद करे कार्रवाई
गैंगरेप के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी PDA के बारे में कहने से थकती नहीं, लेकिन अब जब एक 12 साल की निषाद समाज से आने वाली बेटी के साथ दुष्कर्म होता है और आरोपी एक 65 साल का मोईद खान जो समाजवादी पार्टी से फैजाबाद के सांसद के कोर टीम का हिस्सा है, वह न सिर्फ दुष्कर्म करता है बल्कि उसका वीडियो भी बनाता है। तो अखिलेश यादव PDA भूलकर मोईद खान को क्लीन चीट दे रहे हैं। क्या उन्हें 12 साल की बच्ची पर भरोसा नहीं है? इन्हें अभी तक निकाला क्यों नहीं गया। (Politics on Akhilesh Tweet)
बसपा प्रमुख मायावती ने उठाया सवाल
उन्होंने कहा कि सवाल उठता है कि PDA समाज से आने वाली एक बेटी के साथ दुष्कर्म होता है और अखिलेश यादव मोईद खान को निकाल नहीं पाते हैं, क्योंकि वोट बैंट PDA के सामने भारी पड़ गया। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि यूपी सरकार की ओर से अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपी के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई उचित है, लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का DNA टेस्ट होना चाहिये, इसे क्या समझा जाए। जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने DNA टेस्ट हुए हैं। साथ ही यूपी में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में भी खासकर महिला सुरक्षा समेत उत्पीड़न को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अयोध्या समेत लखनऊ की घटनाएं अति-दुखद और चिन्तित करने वाली है। सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी और राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाए तो बेहतर है। (Politics on Akhilesh Tweet)




