बड़ा हादसा टला: शॉर्ट सर्किट से PHE विभाग में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

विजय सिन्हा संवाददाता अनमोल न्यूज 24 गरियाबंद Gariaband Fire News: गरियाबंद के देवभोग रोड स्थित PHE विभाग में आज शाम 7:15 को अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। रविवार होने की वजह से कार्यालय बंद था। वहीं एक कर्मचारी ने इसकी सूचना एसडीएम महाराणा को दिया। SDM महाराणा ने तत्काल आग की सूचना दमकल विभाग को दी।
यह भी पढ़ें:- कल कवर्धा दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से करेंगे पुष्प वर्षा
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार की जान मान की हानि नहीं हुई। समय से जानकारी मिलने पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दमकल विभाग के कमांडेड पुष्पराज के नेतृत्व में अग्निशमन के जवानों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। (Gariaband Fire News)



